September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • शहनाज को देख फैंस के छलके आंसू, लोगों में कहा – 'दिलों की मलिका'
शहनाज को देख फैंस के छलके आंसू, लोगों में कहा – 'दिलों की मलिका'

शहनाज को देख फैंस के छलके आंसू, लोगों में कहा – 'दिलों की मलिका'

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : July 16, 2022, 4:46 pm IST

मुंबई: बिग बॉस 13 के बाद से ही शहनाज लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शो के बाद अभिनेत्री अपने बॉडी ट्रांसफोर्मेशन को लेकर ट्रोल हुई थी। उनके ट्रांसफोर्मेशन को फैंस ने खूब पसंद किया। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। बता दें बिगबॉस में आते ही शहनाज ने धूम मचा दी थी और ऐसी फैंस फॉलोइंग हासिल की आज भी दर्शक उन्हें उतना ही प्यार दे रहे हैं। अब शहनाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज अपनी एक फैन को गले मिल रही हैं। फैंस शहनाज के इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं।

शहनाज को देख फैंस के छलके आंसू

शहनाज गिल हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं। इवेंट से शहनाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज इवेंट से बाहर निकलते वक्त दो इमोशनल फैंस को हग करते हुए दिख रही है और उनमें से एक फीमेल फैन ने एक्ट्रेस के गाल पर किस भी किया। शहनाज से मिलकर फैन के आंसू निकल आते हैं। फैंस शहनाज का वीडियो देख उन्हें ‘दिलों की मलिका’ कह रहे हैं। बता दें, शहनाज ने मोस्ट स्टाइलिश इमरजिंग फेस अवॉर्ड जीता।

‘कभी ईद कभी दिवाली’ अपडेट

फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ को लेकर काफी अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म की कास्ट में भी कई बार फेरबदल किये गए हैं। अब जानकारी मिली थी कि एक्ट्रेस शहनाज गिल में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का नाम अब कभी ईद कभी दिवाली नहीं बल्कि भाईजान होगा। इस फिल्म से शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। उनके फैंस उन्हें बड़ी स्क्रीन में देखने के लिए उत्सुक हैं।

 

क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में टॉप 3 में शामिल हुआ भारत, पाकिस्तान को पछाड़ा

तेज गेंदबाज ने कोहली को किया गलत साबित, ओवल में आया बुमराह नाम का तूफान

Tags