September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • फैंस हुए शहनाज से नाराज, दाढ़ी को लेकर किया था कमेंट, हुई ट्रोल
फैंस हुए शहनाज से नाराज, दाढ़ी को लेकर किया था कमेंट, हुई ट्रोल

फैंस हुए शहनाज से नाराज, दाढ़ी को लेकर किया था कमेंट, हुई ट्रोल

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : September 3, 2022, 8:19 pm IST

मुंबई: शहनाज गिल लोकप्रिय सेलेब्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फैंस हैं। शहनाज की अदाएं हों या उनका कोई भी वीडियो/फोटो, हर स्टेटस पर फैंस एक से बढ़कर एक कमेंट करते नजर आते हैं। वैसे, तो शहनाज अपने काम या लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती ही हैं लेकिन इस बार उनके द्वारा किया गया कमेंट फैंस की नजरों में आ गया है। World Beard Day पर शहनाज ने कुछ ऐसा पूछ लिया है, जिसके बाद वो ट्रोल होने लगी। फैंस उन्हें तरह-तरह की खरी खोटी सुना रहे हैं।

शहनाज से नाराज हुए फैंस

दरअसल, सितंबर के पहले शनिवार को वर्ल्ड बियर्ड डे पड़ता है। अब क्योंकि यह ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है, शहनाज ने भी इस पर ट्वीट किया। शहनाज ने पूछा, ‘दाढ़ी के बारे में यह सब क्या प्रचार हो रहा है अब इसका अपना दिन हो गया है! शेविंग से क्या दिक्कत है?’ बस, इतना ही कहना था कि शहनाज के चाहने वालों ने ही उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने उन्हें उनके पंजाबी होते हुए भी इस तरह की बात कहने के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया, तो किसी ने कहा कि अपने दादा को बोलिए शेव करने के लिए। एक ने तो यह कह दिया कि पंजाब में दाढ़ी का सम्मान है। पंजाब वह क्षेत्र है जहां से आप ताल्लुक रखती हैं। मगर इस तरह का बात की उम्मीद आपके जैसी अभिमानी लड़की से की जा सकती है।

सिद्धार्थ शुक्ला को भूल गई शहनाज?

बीते दिन 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला की पहली डेथ एनिवर्सरी थी। इस मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी ने एक्टर को याद किया। वहीं सिद्धार्थ के परिवार वालों ने उनके लिए प्रार्थना भी रखी थी। हालांकि शहनाज गिल ना इस प्रेयर मीट में शामिल हुईं थी और ना ही उन्होंने एक्टर को लेकर कोई पोस्ट किया। फैंस इससे काफी नाराज भी हुए। उन्होंने आरोप लगाया था शहनाज सिर्फ दिखावा करती हैं, क्या उनके पास इतना भी समय नहीं है कि वह सिद्धार्थ को लेकर एक पोस्ट शेयर करें या फिर प्रेयर मीट में शामिल हो।

वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि शहनाज गिल उस दिन नॉर्मल रहना चाहती थीं और उस दिन कमजोर नहीं होना चाहती थी। यही वजह है कि वह इस दिन सोशल मीडिया से दूर रहीं। शहनाज गिल फिलहाल काफी स्ट्रॉन्ग हैं इसलिए वह हर चीज के लिए रेडी रहती हैं। वह सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करना चाहती हैं और निजी जिंदगी को पर्सनल रखना चाहती हैं इसलिए उन्होंने सिद्धार्थ की पहली डेथ एनिवर्सरी पर कुछ शेयर नहीं किया।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

 

Tags