September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • शहनाज गिल एक पोस्ट से कमाती है लाखों, पैसों की होती है बारिश
शहनाज गिल एक पोस्ट से कमाती है लाखों, पैसों की होती है बारिश

शहनाज गिल एक पोस्ट से कमाती है लाखों, पैसों की होती है बारिश

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : September 12, 2022, 7:09 pm IST

मुंबई: शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) फ़िल्मी जगत का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। टीवी के बाद शहनाज अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपना सिक्का जमाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शहनाज गिल जिस मुकाम पर हैं, उसके लिए उन्होंने काफी संघर्ष करना पड़ा। सलमान खान के शो बिग बॉस में एंट्री के बाद से शहनाज की ब्रैंड वेल्यू और भी बढ़ चुकी है। शहनाज बिग बॉस में एंट्री से पहले भी काफी काम कर चुकी थीं। बिग बॉस में एंट्री से पहले शहनाज गिल का एक पंजाबी गाना काफी सुपरहिट हुआ था, जिसमें सना डांस करते हुए नजर आती है। उस वक्त शहनाज को कोई पहचानता भी नहीं था।

सोशल मीडिया से होती है शहनाज की कमाई

क्या आपको पता है कि सोशल मीडिया से शहनाज गिल लाखों कमाती है। दरअसल शहनाज की जो ब्रैंड वैल्यू बन चुकी है, उसकी वजह से वो कई सारी ऐड साइन करती हैं। शहनाज गिल के संग ममा अर्थ से लेकर कई तरह के ब्रैंड जुडे़ हैं। शहनाज गिल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर गौर करेंगे तो तीसरा-चौथा किसी न किसी प्रोडक्ट से जुड़ा जरूर होता है।

करोड़ों में है शहनाज गिल का नेटवर्थ

ऐसे में जब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन प्रोडक्ट्स की ऐड करती हैं तो उसके लिए काफी अच्छा रकम भी वसूलती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहनाज गिल की नेट वर्थ 3 करोड़ रुपए है। सिर्फ सोशल मीडिया के पोस्ट के जरिए ही नहीं बल्कि शहनाज इवेंट्स का प्रमोशन करके भी मोटी रकम कमाती है। अगर मीडिया रिपोर्ट पर गौर करें तो एक इंटस्टाग्राम पोस्ट के लिए शहनाज गिल करीब 8 लाख रुपये की फीस चार्ज करती हैं।

सलमान के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं शहनाज

शहनाज को फेम बिग बॉस 13 से मिली थी, इसके बाद से एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई। शहनाज बिग बॉस के दौरान सलमान खान से मिली थीं और दोनों की बॉन्डिंग को फैंस काफी प्यार देते थे। बिग बॉस से बाहर आने के बाद शहनाज ने कई म्यूजिक वीडियोज में काम भी किया है। वो आखिरी बार दिलजीत दोसांझ की फिल्म हौसला रख में भी दिखीं थीं। बता दें, शहनाज, सलमान खान की ईद पार्टी में भी शामिल हुई थीं।

 

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags