September 27, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • पंजाब की कैटरीना कैफ के साथ रोमांटिक अंदाज में विक्की कौशल ने किया डांस
पंजाब की कैटरीना कैफ के साथ रोमांटिक अंदाज में विक्की कौशल ने किया डांस

पंजाब की कैटरीना कैफ के साथ रोमांटिक अंदाज में विक्की कौशल ने किया डांस

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : December 5, 2022, 9:37 pm IST

मुंबई: शहनाज गिल किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। फैंस उन्हें हर अंदाज में देखना पसंद करते हैं। शहनाज आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बिग बॉस फेम शहनाज गिल की गजब की फैन फॉलोविंग हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होता रहता है। शहनाज गिल ने जो पोस्ट शेयर किया है उस पोस्ट में वो विक्की कौशल के साथ नजर आ रही हैं।

विक्की कौशल ने सना के साथ किया डांस

शहनाज गिल ने जो वीडियो शेयर किया है इसमें वो विक्की के साथ नजर आ रही हैं। आपको बता दें, विक्की कौशल शहनाज गिल के चैट शो ‘देशी वाइब्स विद शहनाज गिल’ में पहुंचे थे। जहाँ दोनों ने मस्ती के साथ इस एपिसोड को शूट किया। शहनाज ने जो वीडियो शेयर किया है इसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में डांस कर रहे हैं। दोनों की कैमेस्ट्री को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। दोनों बना शराबी गाने पर डांस कर रहे हैं। फैंस दोनों को साथ में देखकर बेहद खुश हैं और इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज की कमाई

क्या आपको पता है कि सोशल मीडिया से शहनाज गिल लाखों कमाती है। दरअसल शहनाज की जो ब्रैंड वैल्यू बन चुकी है, उसकी वजह से वो कई सारी ऐड साइन करती हैं। शहनाज गिल के संग ममा अर्थ से लेकर कई तरह के ब्रैंड जुडे़ हैं। शहनाज गिल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर गौर करेंगे तो तीसरा-चौथा किसी न किसी प्रोडक्ट से जुड़ा जरूर होता है।

करोड़ों में है शहनाज गिल का नेटवर्थ

ऐसे में जब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन प्रोडक्ट्स की ऐड करती हैं तो उसके लिए काफी अच्छी रकम भी वसूलती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहनाज गिल की नेट वर्थ 3 करोड़ रुपए है। सिर्फ सोशल मीडिया के पोस्ट के जरिए ही नहीं बल्कि शहनाज इवेंट्स का प्रमोशन करके भी मोटी रकम कमाती है। अगर मीडिया रिपोर्ट पर गौर करें तो एक इंटस्टाग्राम पोस्ट के लिए शहनाज गिल करीब 8 लाख रुपये की फीस चार्ज करती हैं।इस तरह से शहनाज अपनी जिंदगी रानी की तरह जीती हैं।

 

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन