September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • जल्द रिलीज़ होगा शहनाज़ गिल और एमसी स्क्वायर का गाना "घड़ी सयानी"
जल्द रिलीज़ होगा शहनाज़ गिल और एमसी स्क्वायर का गाना

जल्द रिलीज़ होगा शहनाज़ गिल और एमसी स्क्वायर का गाना "घड़ी सयानी"

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : November 29, 2022, 9:37 pm IST

मुंबई: शहनाज गिल किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। फैंस उन्हें हर अंदाज में देखना पसंद करते हैं। शहनाज आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बिग बॉस फेम शहनाज गिल की गजब की फैन फॉलोविंग हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होता रहता है। अब अभिनेत्री ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमे वो अपने नए गाने की जानकारी दे रही है।

जल्द रिलीज होगा नया गाना

शहनाज ने इस गाने का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर अपने आने वाले गाने का पहला शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन में लिखा- ये है हमारा आने वाला गाना “घड़ी सयानी” का पोस्टर। गाने के पोस्टर में शहनाज एमसी स्क्वायर के साथ दिख रहे हैं। इस गाने का म्यूजिक रजत नागपाल ने दिया है। इसकी लिरिक्स खुद एमसी स्क्वायर ने लिखी है। ये गाना 5 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें, इस गाने को शहनाज गिल और एमसी स्क्वायर ने गाया है। फैंस इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शहनाज की कमाई

क्या आपको पता है कि सोशल मीडिया से शहनाज गिल लाखों कमाती है। दरअसल शहनाज की जो ब्रैंड वैल्यू बन चुकी है, उसकी वजह से वो कई सारी ऐड साइन करती हैं। शहनाज गिल के संग ममा अर्थ से लेकर कई तरह के ब्रैंड जुडे़ हैं। शहनाज गिल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर गौर करेंगे तो तीसरा-चौथा किसी न किसी प्रोडक्ट से जुड़ा जरूर होता है।

करोड़ों में है शहनाज गिल का नेटवर्थ

ऐसे में जब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन प्रोडक्ट्स की ऐड करती हैं तो उसके लिए काफी अच्छी रकम भी वसूलती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहनाज गिल की नेट वर्थ 3 करोड़ रुपए है। सिर्फ सोशल मीडिया के पोस्ट के जरिए ही नहीं बल्कि शहनाज इवेंट्स का प्रमोशन करके भी मोटी रकम कमाती है। अगर मीडिया रिपोर्ट पर गौर करें तो एक इंटस्टाग्राम पोस्ट के लिए शहनाज गिल करीब 8 लाख रुपये की फीस चार्ज करती हैं।इस तरह से शहनाज अपनी जिंदगी रानी की तरह जीती हैं।

 

रक्षाबंधन: बहनों को गोल गप्पे खिलाते दिखे अक्षय, वीडियो हुआ वायरल

Tags