सोनाक्षी के ससुराल पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, होने वाले दामाद जहीर को लगाया गले

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ अपनी शादी को लेकर इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं। वो दो दिन बाद यानी 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने जा रही हैं। जबसे उनकी शादी की ख़बरें आई तबसे अटकलें लगाई जा रही थी कि इस शादी ने सोनाक्षी के परिवार वाले खुश नहीं हैं। लेकिन इसी बीच शत्रुघ्न अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ दिखाई दिए हैं।

शत्रुघ्न ने जहीर को लगाया गले

दरअसल 20 मई की देर रात शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम के साथ पहली बार सोनाक्षी के ससुराल पहुंचे। इस दौरान सोनाक्षी भी उनके साथ मौजूद रहीं। आधी रात में जहीर अपने ससुर शत्रुघ्न सिन्हा को घर के बाहर कार तक छोड़ने आये। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिया। साथ में ससुर और दामाद ने दोनों को साइड से हग किया। इस दौरान दोनों के चेहरे पर मुस्कराहट थी।

शादी से पहले मुस्लिम धर्म अपनाएंगी सोनाक्षी सिन्हा, फिर करेंगी निकाह

बेहद खुश है परिवार

इन तस्वीरों ने सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर परिवार की नाराजगी की अटकलों पर विराम लगा दिया है। तस्वीर देखकर लग रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम बेटी की शादी से बेहद खुश हैं। उन्हें जहीर और उनका परिवार पसंद है। इससे पहले कहा जा रहा था कि सोनाक्षी ने शादी के लिए परिवार की रजामंदी नहीं ली है। इससे उनके भाई और मां बेहद नाराज है।

 

क्या जहीर इकबाल के साथ लिव इन में रह रही हैं सोनाक्षी सिन्हा? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

Tags

sonakshi sinhaSonakshi Sinha Zaheer Iqbal WeddingZaheer Iqbalशत्रुघ्न सिन्हा
विज्ञापन