मन्नत में चोरी छिपे जाने वाले दोनों युवकों को देखकर शाहरुख खान के उड़ गए होश

मुंबई: शाहरुख खान के चाहने वालों की कमी नहीं है। हाल ही अभिनेता की फिल्म पठान रिलीज़, जिसने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब शाहरुख खान के बंगले मन्नत की सुरक्षा की चूक का मामला सामने आया है। दरअसल, गुरुवार देर रात दो युवक दीवार फांदकर बंगले में घुस गए थे। शाहरुख खान भी अपने बंगले मन्नत में दोनों अजनबियों को देखकर चौंक गए थे, ये घटना 2 मार्च की है। दोनों युवक करीब 3 बजे दीवार फांदकर मन्नत की तीसरी मंजिल पर बने मेकअप रूम में चोरी छिपे घुस गए थे। उन्होंने 8 घंटे तक शाहरुख खान का वहां इंतजार किया ताकि वो अभिनेता को देख सके।

दर्ज किया केस

शाहरुख के घर पहुंचे दोनों युवक अभिनेता को नहीं देख पाए। इससे पहले ही उन्हें हाउस कीपिंग स्टाफ ने देख लिया, जिसके बाद उन्हें गार्ड के हवाले आकर दिया गया। दोनों युवक गुजरात के रहने वाले हैं और इनका नाम -सलीम खान और राम सराफ कुशवाहा है। दोनों के खिलाफ बिना इजाजत घर में घुसने के तहत केस दर्ज किया गया है। गार्ड ने पुलिस को इस बारे में बताया। आपको बता दें, दोनों अजनबियों को देखने के बड़ा शाहरुख खान भी अचंभित थे।

शाहरुख़ खान की नेटवर्थ

बॉलीवुड के बादशाह की नेट वर्थ 5000 करोड़ रुपए से भी अधिक है। उनके पास मुंबई के दिल बांद्रा में आलिशान बंगला है। जिसका नाम मन्नत है। इस बंगले की कीमत करीब 200 करोड़ रुपए है। साथ ही शाहरुख का दिल्ली में आलिशान घर भी है।

इन फिल्मो में नजर आएंगे शाहरुख

वहीं शाहरुख़ खान की फिल्मों की बात करें तो वो हाल ही में फिल्म ‘पठान’ में नजर आए थे। शाहरुख फैंस को ‘डंकी’ की जानकारी पहले ही मिल चुकी है। वहीं फिल्म ‘जवान’ 2 जून 2023 को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। फिल्म के टीजर से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म जबरदस्त होने वाली है। शाहरुख़ खान के फैंस उनकी आने वाली फिल्म के लिए बेहद उत्सुक हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और विजय के अलावा नयनतारा और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

mannatSalman KhanShahrukh Khanshahrukh khan houseShahrukh Was Stunned To See Strangers In The Housesrk news in hindi
विज्ञापन