September 27, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • HBD SRK: कितनी संपत्ति के मालिक हैं शाहरुख खान, 5116 करोड़ है नेटवर्थ
HBD SRK: कितनी संपत्ति के मालिक हैं शाहरुख खान, 5116 करोड़ है नेटवर्थ

HBD SRK: कितनी संपत्ति के मालिक हैं शाहरुख खान, 5116 करोड़ है नेटवर्थ

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : November 2, 2022, 6:54 pm IST

मुंबई; आज बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख़ खान अपना 57वां बर्थडे मना रहे हैं। उनका जन्मदिन हमेशा ही फैंस के लिए खास होता है। इसका सबूत है मन्नत के बाहर आज के दिन उमड़ी भीड़। आज शाहरुख के घर के आगे फैंस की भीड़ रहती हैं। फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए दूर-दूर से उनसे मिलने आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं शाहरुख खान की कमाई कितनी है। वो कितनी संपत्ति के मालिक है ? आपको बता दें, शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता में से एक हैं। शाहरुख भारत के सबसे अमीर अभिनेता की लिस्ट में नंबर-1 हैं। आइए जानते हैं, शाहरुख की नेटवर्थ।

सबसे अमीर एक्टर

30 साल के फिल्मी करियर में शाहरुख ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। आज 57वां जन्मदिन मना रहे शाहरुख दुनिया के तीसरे सबसे अमीर अभिनेता हैं। शाहरुख खान 5100 करोड़ से भी अधिक की संपत्ति के मालिक है। फिल्मों के अलावा वो विज्ञापन, आईपीएल टीम और स्टेज शो से भी कमाते हैं। बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सितारों में भी शामिल शाहरुख खान का नाम शामिल है। शाहरुख अकेले ऐसे भारतीय अभिनेता हैं, जो संयुक्त तौर पर बॉलीवुड और हॉलीवुड के टॉप-10 रिचेस्ट एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं।

पठान का टीजर

शाहरुख खान इतने सालों बाद बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। 25 जनवरी के दिन शाहरुख़ अपनी फिल्म पठान को लेकर सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म पठान का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। अब फिल्म का टीजर आ गया है। 1 मिनट 24 सेकंड के इस टीजर में शाहरुख बहुत ही अलग अंदाज में दिख रहे है, वहीं टीजर से तो साफ़ है कि इस फिल्म में दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। शुरुआत होती है, आवाज के साथ जब कुछ लोग पठान के बारे में बात कर रहे होते हैं। इतने में शाहरुख की दमदार एंट्री होती है। इस टीजर में किंग खान के अलावा दीपिका और जॉन की झलक देखने को मिली है। टीजर में शाहरुख खान की दमदार आवाज जान डालने का काम करती है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन