September 27, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • शाहरुख के जन्मदिन पर अयान ने दिया उनके फैंस को शानदार गिफ्ट
शाहरुख के जन्मदिन पर अयान ने दिया उनके फैंस को शानदार गिफ्ट

शाहरुख के जन्मदिन पर अयान ने दिया उनके फैंस को शानदार गिफ्ट

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : November 2, 2022, 9:06 pm IST

मुंबई; Shah Rukh Khan 57th Birthday: आज बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख़ खान अपना 57वां बर्थडे मना रहे हैं। उनका जन्मदिन हमेशा ही फैंस के लिए खास होता है। इसका सबूत है मन्नत के बाहर आज के दिन उमड़ी भीड़। आज शाहरुख के घर के आगे फैंस की भीड़ रहती हैं। सभी उन्हें उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब ऐसे में अयान मुख़र्जी ने शाहरुख खान को शानदार तोहफा दिया है, जो सिर्फ अभिनेता के लिए ही नहीं बल्कि उनके फैंस के लिए बेहद खास है।

शाहरुख़ खान के फैंस को मिली ट्रीट

ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी ने शाहरुख खान के जन्मदिन पर उन्हें और उनके फैंस को स्पेशल गिफ्ट दिया है। दरअसल डायरेक्ट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर खुलासा किया कि उन्होंने डिज्नी + हॉटस्टार पर ब्रह्मास्त्र फिल्म के पहले दस मिनट का सीन रिलीज किया हैं। इसमें फैंस शाहरुख के एक्शन से भरपूर कैमियो को फ्री में देख सकते हैं। अब फैंस ब्रह्मास्त्र को “आज से डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा

मंगलवार और बुधवार को शाहरुख को देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस आए थे। 1 नवंबर की रात से ही उनके बंगले ‘मन्नत’ के बाहर भीड़ उमड़ी थी इसलिए शाहरुख को उनसे मिलने के लिए आना ही पड़ा। उस दौरान वो व्हाइट टीशर्ट और डेनिम जींस में नजर आए। शाहरुख काफी डैशिंग लग रहे थे। जब तक शाहरुख खान घर से बाहर नहीं आए, तब तक उनके तमाम फैंस जोर-जोर से ‘शाहरुख शाहरुख’ के नारे लगा रहे थे। फैंस ने उ‌न्हें बर्थडे विश भी किया। शाहरुख ने हाथ हिलाकर, हाथ जोड़कर और फ्लाइंग किसेस देते हुए अपने सभी फैंस को शुक्रिया कहा। शाहरुख खान ने शाम को बांद्रा इलाके में ही अपने फैंस के लिए इवेंट भी रखा है। आपको बता दें, मीडिया को बुलाया नहीं गया है। इस दौरान उनके साथ बेटे अबराम भी नजर आए।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन