September 17, 2024
  • होम
  • वैलेंटाइन वीक पर देखें शाहरुख और काजोल की ये रोमांटिक फ़िल्में

वैलेंटाइन वीक पर देखें शाहरुख और काजोल की ये रोमांटिक फ़िल्में

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : February 9, 2023, 7:25 pm IST

मुंबई: शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। ये जोड़ी बड़े पर्दे की सबसे हिट जोड़ी मानी जाती है। शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा में कई सुपरहिट फ़िल्में दी है। फैंस शाहरुख खान की फिल्मों को देखना बेहद पसंद करते हैं। इसी बीच वैलेंटाइन वीक में आप भी शाहरुख और काजोल की इन रोमांटिक फिल्मों का मजा ले सकते है। आप दोनों की रोमांटिक फिल्मों को इन ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं।

कुछ कुछ होता है

करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म “कुछ कुछ होता है” शाहरुख और काजोल की सबसे बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में राहुल और अंजली की प्रेम कहानी को दिखाया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी तोड़े थे। साथ ही इस फिल्म में शाहरुख और काजोल की जोड़ी को बेहद पसंद किया गया था। अगर आप वैलेंटाइन वीक पर रोमांटिक फिल्म देखने का विचार बना रहे हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर कुछ कुछ होता है देख सकते हैं।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

हिंदी सिनेमा की ऑल टाइम हिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में राज और सिमरन की कहानी को दिखाया गया था। ये रोमांटिक फिल्म शाहरुख खान और काजोल के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। राज और सिमरन की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को रोमांटिक फिल्मों का एक अलग ही नजरिया दिया। आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को देख सकते हैं।

करण-अर्जुन

सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘करण-अर्जुन’ का नाम सुपरहिट फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म में काजोल ने शाहरुख की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। फिल्म में शाहरुख और काजोल का गाना ‘जाती हू्ं मैं’ काफी पॉपुलर हुआ था। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 और देखा जा सकता है।

कभी खुशी कभी गम

सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम यूं तो एक फैमिली ड्रामा है। लेकिन इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की शानदार लव स्टोरी ने हर किसी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन