September 27, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • भोजपुरी फिल्म ‘Ek Tha Joker' का दूसरा लुक हुआ रिलीज, अनोखे अवतार में नजर आए एक्टर
भोजपुरी फिल्म ‘Ek Tha Joker' का दूसरा लुक हुआ रिलीज, अनोखे अवतार में नजर आए एक्टर

भोजपुरी फिल्म ‘Ek Tha Joker' का दूसरा लुक हुआ रिलीज, अनोखे अवतार में नजर आए एक्टर

  • WRITTEN BY: Noreen Ahmed
  • LAST UPDATED : June 28, 2023, 12:10 pm IST

मुंबई: भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर यश कुमार का नाम सरोकारों और कहानी प्रधान फिल्मों के लिए मशहूर है। भोजपुरी सुपरस्टार यश कुमार जल्द ही एक नई फिल्म लेकर लोगों का मनोरंजन करने फिर से आ रहे हैं। यश कुमार की इस नई फिल्म का नाम ‘एक था जोकर’ है, जिसका अब दूसरा पोस्टर रिलीज हो गया है। इस नए पोस्टर में यश कुमार पारंपरिक लुक में हाथ में चाबुक लिए दिख हैं। इस नए पोस्ट में यश कुमार का धमाकेदार लुक नजर आ रहा है।

InsiderLive.in: Get Latest News, India News, Breaking News ...

फिल्म एक अद्भुत कहानी पर आधारित

इस फिल्म में यश के अवतार को देखने के बाद हर कोई ये अनुमान लगा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। बता दें कि इस धमाकेदार फिल्म के निर्माता यश कुमार और निधि मिश्रा हैं। बताया जा रहा है कि ये यश कुमार की ये फिल्म एक अद्भुत कहानी पर आधारित है, जिसका निर्माण भव्य पैमाने पर हुआ है। इस शानदार फिल्म के डायरेक्टर सुजीत वर्मा हैं।

Bhojpuri actor yash kumar upcoming film ek tha joker second look poster release on social media

फिल्म को लेकर यश ने कही ये बात

फिल्म के बारे में बातचीत कर यश कुमार ने कहा कि एक था जोकर फिल्म की कहानी मैंने खुद लिखी है, जिस पर हमने काफी मेहनत की है। यश ने आगे कहा कि हमारी सोच यह थी कि हम ऐसी फिल्म लेकर आए जो अब तक भोजपुरी स्क्रीन पर लोगों ने नहीं देखी है। साथ ही एक्टर ने बताया कि इस फिल्म की कहानी के साथ म्यूजिक को भी अलग लेवल पर ले जाने की तैयारी है।

Bhojpuri actor yash kumar upcoming film ek tha joker second look poster release on social media

बता दें कि एक था जोकर फिल्म के संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार धरम हिंदुस्तानी, राजेश मिश्रा, शेखर मधुर हैं। साथ ही इस फिल्म की कहानी यश कुमार और पटकथा और संवाद एस. के. चौहान की है। वहीं फिल्म में मारधाड़ प्रदीप खड़का, नृत्य प्रवीण शेलार, कला अवधेश राय और कार्यकारी निर्माता शैलेन्द्र सिंह हैं।

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन