September 8, 2024
  • होम
  • कुछ ही देर में होगा सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन करने पहुंचे सलमान खान

कुछ ही देर में होगा सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन करने पहुंचे सलमान खान

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : March 9, 2023, 8:02 pm IST

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का गुरुवार यानी आज 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन ने सभी को चौंका दिया है। तमाम सितारों की आँखों में पानी है और कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा कि सतीश कौशिक इस दुनिया में नहीं रहे। अभिनेता का पार्थिव शरीर घर पहुंच चुका हैं। थोड़ी देर में सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार होगा। अपने दोस्त को आखिरी बार मिलने सलमान खान पहुंचे हैं।

सलमान की आँखों में साफ दिख रहा दुख

सतीश कौशिक के घर सितारों का भीड़ लगी हुई है।जावेद अख्तर से लेकर सलमान ख़ान तक, बड़े-बड़े सेलेब्स एक्टर के अंतिम दर्शन करने पहुंचे हैं। सतीश कौशिक और सलमान ख़ान बहुत अच्छे दोस्त थे। एक्टर के जाने के भाईजान के चेहरे पर दुख साफ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा रणबीर कपूर भी सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर के दर्शन करने अभिनेता के घर पहुंचे हैं।

अंतिम यात्रा में पहुंचे सेलेब्स

एक्टर सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन करने के लिए सेलेब्स उनके घर पहुंचे। अर्जुन कपूर, राकेश रौशन, बोनी कपूर, अभिषेक बच्चन, अल्का याग्निक, अनुपम खेर से लेकर राज बब्बर तक तमाम सेलेब्स सतीश कौशिक की अंतिम यात्रा में पहुंचे

तीन दशक तक बॉलीवुड पर किया राज

बता दें, सतीश कौशिक ने करीब तीन दशक तक बॉलीवुड में राज किया। इस दौरान उन्होंने पूरी शिद्दत के साथ काम किया। फिर चाहे वो एक्टिंग करना हो या फिर मूवी को डॉयरेक्ट, ये ही कारण है कि उनके इंड्रस्टी से जाने के बाद पूरा बॉलीवुड काफी ज्यादा मायूस है।

इतने संपत्ति के मालिक थे सतीश कौशिक

बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने वाले अभिनेता ने अपनी जिंदगी में काफी ज्यादा संपत्ति जमा की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सतीश कौशिक अपनी पत्नी और बेटी के लिए करीब 15 मिलियन डॉलर की चल-अचल संपत्ति छोड़ गए हैं। इसके अलावा मुंबई में सतीश कौशिक का आलीशन घर के साथ ही कारों का अच्छा खासा कलेक्शन भी था। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी सबसे पसंदीदा कार Audi थी, जिसके चलते उनके कलेक्शन में Audi Q7, Audi Q3 के साथ ही एमडी हेक्टर जैसी महंगी गाड़िया थी।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन