September 20, 2024
  • होम
  • तलाक की ख़बरों के बीच सानिया-शोएब ने किया 'द मिर्जा मलिक' का ऐलान

तलाक की ख़बरों के बीच सानिया-शोएब ने किया 'द मिर्जा मलिक' का ऐलान

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : November 14, 2022, 3:19 pm IST

मुंबई: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ने बड़े ही धूम-धाम से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से शादी की थी। लेकिन अब पूरे 12 साल बाद दोनों के तलाक की खबर सामने आई है। हालांकि दोनों ने इस बीच नए शो द मिर्जा मलिक शो का ऐलान किया है। आपको बता दें, यह एक रियलिटी शो है जो कि उर्दूफ्लिक्स पर टेलीकास्ट होगा। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक 2010 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों का एक बेटा भी है।

करने वाले हैं रियलिटी शो

सानिया मिर्जा के पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक अपने तलाक को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। इसी बीच खबरे आ रही हैं कि दोनों एक नए रियलिटी शो द मिर्जा मलिक शो में नजर आएंगे। ये खबरे आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स चौंक गए हैं। वहीं फैंस को सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की तलाक की खबरें पब्लिसिटी स्टंट लग रही हैं।

जल्द स्ट्रीम होगी

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। फैंस को लग रहा है कि दोनों ये सब पब्लिसिटी अटेंशन के लिए कर रहे हैं। शनिवार रात ओटीटी प्लेटफार्म उर्दूफ्लिक्स ने सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के साथ शो का ऐलान किया है। इसके साथ उन्होंने द मिर्जा मलिक शो के बारे में भी फैंस को जानकारी दी। इसके साथ लिखा गया है, ‘द मिर्जा मलिक शो जल्द स्ट्रीम होगा उर्दूफ्लिक्स पर।’

2010 में की थी शादी

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक को स्पोर्ट्स वर्ल्ड की सबसे लोकप्रिय जोड़ी मानी जाती थी क्योंकि भारत-पाकिस्तान का पुराना इतिहास है। ऐसे में जब दोनों मुल्क के सुपरस्टार प्लेयर रिश्ते में बंधे तो चारों और चर्चा थी। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की 12 अप्रैल, 2010 में शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों का एक बेटा हुआ था, जिसका नाम इज़हान है। लंबे वक्त से दोनों दुबई में ही रह रहे थे। हाल ही में सानिया मिर्ज़ा पाकिस्तान भी पहुंची थी।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन