September 17, 2024
  • होम
  • मुंबई पुलिस को मिला बड़ा सुराग, जांच-पड़ताल करने पहुंची दिल्ली

मुंबई पुलिस को मिला बड़ा सुराग, जांच-पड़ताल करने पहुंची दिल्ली

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : June 8, 2022, 10:11 pm IST

मुंबई : इन दिनों बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान काफी मुसीबत में दिखाई दे रहे हैं। जहां बीते 5 जून को उन्हें और उनके पिता सलीम खान को किसी अज्ञात द्वारा धमकी भरा पत्र भेजा गया था। इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है जिस बीच अभिनेता का भी बयान सामने आ गया है। सलमान खान मामले की आगे की कार्रवाई करने मुंबई पुलिस दिल्ली पहुंच गई हैं। खबर आ रही है कि लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ करने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच, दिल्ली पहुंच गई हैं। पूरी तैयारी से पहुंची मुंबई पुलिस लॉरेंस बिश्नोई से कई सवाल पूछने वाली हैं।

 

लॉरेंस से पूछताछ करेगी पुलिस

अब खबर आ रही है कि लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ करने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच, दिल्ली पहुंच चुकी है। इससे पहले पुलिस ने सलमान से भी बयान लिया था। जिसके जवाब में उन्होंने कहा था ‘उन्हें किसी पर शक होने की कोई वजह नहीं है’। इसके अलावा जब अभिनेता से लॉरेंस बिश्नोई या गोल्डी बरार से जुड़ा सवाल किया तो उन्होंने इसके जावाब में कहा, वह लॉरेंस बिश्नोई को उतना ही जानते हैं जितना कि बाकी लोग. उन्होंने आगे कहा कि वह गोल्डी बरार को जानते ही नहीं हैं।

 

इसलिए लॉरेंस और गोल्डी पर शक

जानकारी के अनुसार इस पत्र से पुलिस को एक बड़ा सुराग भी हाथ लगा है। जहां बताया जा रहा है कि धमकी वाले लेटर में G B L B लिखा हुआ था जिसका अर्थ गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई से निकाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस बांद्रा बैंडस्टैंड के पास के एरिया के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी हुई है। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस को कुछ ठोस हाथ नहीं लगा है। बहरहाल महाराष्ट्र पुलिस इस समय दोनों गैंग मेंबर्स की डिटेल्स का भी पता लगा रही है।

 

झारखंड: RJD प्रमुख लालू यादव पर 6 हजार का जुर्माना, आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोर्ट ने दिया फैसला

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन