Salman के फैंस पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कर दी थी हद पार

मुंबई: आज सुपरस्टार सलमान खान का 57वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर सलमान खान के फैंस उनकी झलक देखने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर इक्ट्ठा हुए थे। लेकिन भीड़ इतनी बढ़ गई कि पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। इस दौरान का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बेकाबू हुए फैंस

वीडियो में साफ़ नजर आ रहा है कि गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सलमान खान के फैंस बेकाबू हो रहे हैं। फैंस को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। वीडियो में पुलिस के लाठी चार्ज के बाद लोग इधर-उधर भागते हुए भी दिखें। मालूम हो कि सलमान खान हर साल अपने जन्मदिन पर गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकीन में आते हैं और फैंस की तरफ देख वेव करते हैं। उनके फैंस भी उनकी झलक देखने के दूर-दूर से आते हैं।

#WATCH | Mumbai: Police lathi-charge crowd gathered outside Salman Khan's residence Galaxy apartments on his birthday. pic.twitter.com/zrB8pyaguv

— ANI (@ANI) December 27, 2022

अभिनेता का बर्थडे सेलिब्रेशन

सलमान खान हर साल अपने बर्थडे को धमाकेदार अंदाज में मनाते हैं। इस बार भी उन्होंने अपने जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टी होस्ट की थी। सलमान मीडिया के साथ भी अपने जन्मदिन मनाते हुए नजर आए। सलमान खान पैपराजी को फुल स्वैग में पोज देते हुए भी नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने केक भी काटा। इसके अलावा सलमान ने जन्मदिन पर अपने फैंस का उनके प्यार और विशेज के लिए धन्यवाद कहा है।

सलमान खान का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की शूटिंग ख़त्म कर चुके हैं। वहीं अभिनेत ‘टाइगर-3’ पर भी काम कर रहे हैं। उनके साथ इस फिल्म में कैटरीना कैफ नजर आएंगी। इसके साथ ही सलमान ‘पठान’ में कैमियो रोल में भी नजर आने वाले हैं। बात करें फिल्म भाईजान की तो ये मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें सलमान के साथ पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। ख़बरों की मानें तो फिल्म की कास्ट में मुख्य रूप से साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकारों को कास्ट किया गया है। अब सलमान तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से एक और अभिनेता को विलन के रोल में कास्ट करने जा रहे हैं जो कि जगपति बाबू होंगे।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

ayat sharma salman khan birthdayHappy Birthday Salman KhanSalman Khansalman khan 57th birthdaySalman Khan ageSalman Khan birthdaysalman khan birthday celebrationsalman khan birthday giftsalman khan birthday partysalman khan birthday status
विज्ञापन