September 8, 2024
  • होम
  • Salman Khan Birthday: अपने जन्मदिन पर ऑल ब्लैक लुक में दिखे सलमान खान, सामने आईं तस्वीर

Salman Khan Birthday: अपने जन्मदिन पर ऑल ब्लैक लुक में दिखे सलमान खान, सामने आईं तस्वीर

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : December 27, 2022, 6:35 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग खान उर्फ़ सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन पर सलमान ने बीती रात एक शानदार पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कई नामी सितारे भी शामिल हुए। इस पार्टी में शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन और कई अन्य सेलेब्स नजर आए। वहीं उनके फैंस भी उन्हें जन्मदिन की बधाइयाँ दे रहे हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर सलमान खान ऑल ब्लैक लुक में नजर आए।

अभिनेता का बर्थडे सेलिब्रेशन

सलमान खान हर साल अपने बर्थडे को धमाकेदार अंदाज में मनाते हैं। इस बार भी उन्होंने अपने जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टी होस्ट की थी। सलमान मीडिया के साथ भी अपने जन्मदिन मनाते हुए नजर आए। सलमान खान पैपराजी को फुल स्वैग में पोज देते हुए भी नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने केक भी काटा। इसके अलावा सलमान ने जन्मदिन पर अपने फैंस का उनके प्यार और विशेज के लिए धन्यवाद कहा है।

सलमान खान का लुक

अपने जन्मदिन पर सलमान खान पार्टी में वो ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। सलमान ने पैपराजी को भी जमकर पोज दिए। सलमान का स्टाइल और किलर एटीट्यूड देखकर फैंस उन्हें देखते रह गए। सलमान खान के बर्थडे बैश के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस भी उन्हें खूब प्यार दे रहे हैं।

सलमान खान के लिए केक लाए पैपराजी

अभिनेता का करियर

आपको बता दें, कॉलेज छोड़ने के बाद सलमान खान डायरेक्टर बनना चाहते थे। अभिनेता कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे , क्योंकि उन्हें अपनी फिजीक देखकर लगता था कि उन जैसा दुबला-पतला लड़का कभी हीरो नहीं बन सकता है और न ही लोग उनको पसंद करेंगे । अपने करियर की शुरुआत करने के लिए सलमान खान ने 1988 में आई जैकी श्रॉफ की फिल्म फलक में शशिलाल नायर को असिस्ट किया था।

सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बीवी हो तो ऐसी’ से की थी। गौरतलब है कि एक्टर सलमान खान की कई फिल्में अभी पाइपलाइन में हैं और वो और भी कई बड़ी फिल्मे करने वाले है। सलमान की अगली नई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली है , जिसका क्रेज़ फैंस के बीच अभी से है। वहीं दूसरी तरफ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ ‘टाइगर 3’ दीवाली 2023 में रिलीज होने वाली है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन