साजिद होंगे बिग बॉस से आउट? ये कंटेस्टेंट्स बिना एलिमिनेशन के हुए बाहर

मुंबई: हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस शो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं शो शुरू होते ही इस शो के कंटेस्टेंट से जुड़े कई विवाद भी खूब चर्चा में है। जब से Bigg Boss के घर में साजिद खान की एंट्री हुई है तब से सोशल मीडिया पर विवाद हो रहा है। साजिद खान की एंट्री पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। यहां तक कि साजिद खान को घर से बाहर करने के लिए कई एक्ट्रेस उनका विरोध कर रही हैं लेकिन अभी तक बिग बॉस की ओर से उनके खिलाफ किसी भी तरह का एक्शन नहीं लिया गया।

साजिद को लेकर ये विरोध इसलिए हो रहा है क्योंकि साल 2018 में #Metoo मूवमेंट में उनका नाम एक या दो नहीं बल्कि कई अभिनेत्रियों द्वारा उठाया गया था। साजिद खान के शो में आने से सोशल मीडिया यूज़र्स एक बार फिर भड़क गए है। सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि किसी मूवमेंट में आरोपी करार कर दिए आगे इंसान को किसी शो में कैसे जगह मिल सकती है।

बिग बॉस वाले भला साजिद खान के करियर को एक और मौका क्यों दे रहे हैं? इसी कड़ी में एक बार फिर ट्विटर पर #Metoo ट्रेंड करने लगा है। जब उनका इतना विरोध हो रहा है तो क्या ऐसे में साजिद खान को घर से बाहर निकाल दिया जाएगा ? खैर ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा। लेकिन बिगबॉस हाउस में ऐसा पहली बार नहीं होगा जब किसी कंटेस्टेंट को बिना एलिमिनेशन के शो से बाहर किया जा रहा हो। इन कंटेस्टेंट को बिगबॉस ने अपनी मर्जी से शो से बाहर निकाला है।

ये रही लिस्ट

ओम स्वामी

बिग बॉस 10 सीजन के स्वामी ओम को भुला पाना तो दर्शकों के लिए भी मुश्किल हैं। इस कंटेस्टेंट ने अपनी बेबाकी से ना सिर्फ बिग बॉस कंटेस्टेट बल्कि इस शो के फैंस को भी चौंका दिया था। ओम स्वामी भले ही आज इस दुनिया में न हो लेकिन शायद कोई बिग बॉस फैन होगा जिनके जहन से वो निकले पाए होंगे। इस शो में ही खुलासा हुआ था कि उन पर चोरी, आर्म एक्ट और टाडा जैसे आपराधिक मामलों में केस दर्ज है। जब तक पुलिस कोई एक्शन लेती उससे पहले ही ओम स्वामी के घटिया व्यवहार के चलते बिग बॉस हाउस से बाहर कर दिया गया।

प्रियंका जग्गा

साल 2016 में टेलिकास्ट हुए बिग बॉस सीजन की कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा जैसी कंटेस्टेंट शायद ही किसी को याद नहीं होगा। इस कंटेस्टेंट के बर्ताव ने शो के होस्ट सलमान खान को बहुत गुस्सा दिलाया था। जिसके बाद सलमान ने कहा था कि अगर इस शो में या चैनल में भी ये लड़की दिखाई दी तो वे कभी भी इस चैनल के किसी भी शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। फिर सलमान खान ने उन्हें शो से बाहर निकाल दिया था।

अफसाना खान

बिग बॉस सीजन 15 में बतौर कंटेस्टेंट पहुंची पंजाबी सिंगर अफसाना खान का इमोशनल ड्रामा तो आज भी सबको याद ही होगा। अफसाना खान के नखरों ने तो कई झगड़ालू कंटेस्टेंट के रिकॉर्ड तक तोड़ दिए थे। अफसाना ने इस शो के दौरान एक टास्क में हार जाने के बाद खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। उनका ये बर्ताव देखकर बिग बॉस ने उन्हें घर से बेघर होने का आदेश दे दिया था।

पुनीत इस्सर

बिग बॉस हाउस में पुनीत इस्सर को भी बिना एलिमिनेशन के शो से आउट होना पड़ा था। उनकी आर्य बब्बर के साथ हाथापाई हुई थी। जिसके बाद बिग बॉस ने पुनीत के खिलाफ स्ट्रिक्ट एक्शन लिया था। जिसके तहत उन्हें इस शो से आउट कर दिया गया था।

 

 

YRKKH: अभिमन्यु जाएगा मुंबई, क्या एक दूसरे को भुलाकर आगे बढ़ पाएंगे अभिरा

YRKKH: अपने प्यार को भुलाकर आगे बढ़ पाएंगे अभिमन्यु-अक्षरा, मंजिरी से है उम्मीद

Tags

Bigg bossBigg Boss 16bigg boss 16 contestantsbigg boss 16 contestants listbigg boss 16 full episode todaybigg boss 16 housebigg boss 16 livebigg boss 16 new promobigg boss 16 promobigg boss 16 sajid khan controversy
विज्ञापन