• होम
  • मनोरंजन
  • सैफ अली खान का हमलावर मोहम्मद आलियान ठाणे से गिरफ्तार, आरोपी बोला – मैंने ही मारा…

सैफ अली खान का हमलावर मोहम्मद आलियान ठाणे से गिरफ्तार, आरोपी बोला – मैंने ही मारा…

मुंबई पुलिस ने कई घंटों की तलाश के बाद आखिरकार हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम मोहम्मद अलीयान बताया जा रहा है।

inkhbar News
  • January 19, 2025 7:37 am Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

मुंबई: सैफ अली खान पर हमला मामले में बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई पुलिस ने कई घंटों की तलाश के बाद रविवार तड़के हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम मोहम्मद अलीयान बताया जा रहा है। पहले उसने अपना नाम विजय दास बताया था। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स को ठाणे से गिरफ्तार किया गया है। अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में हमला हुआ था। इस दौरान हमलावर ने उन पर कई बार चाकू से वार किया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद अभिनेता को तुरंत इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देगी।

पहले झूठा नाम बताया

मुंबई पुलिस ने आरोपी को मुंबई से सटे ठाणे के कासरवडावली में हीरानंदानी एस्टेट के पीछे झाड़ियों से पकड़ा है। पुलिस ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि गिरफ्तार आरोपी ने ही सैफ अली खान पर हमला किया था। आरोपी का नाम मोहम्मद आलियान उर्फ बीजे है। पकड़े जाने के डर से उसने अपना असली नाम नहीं बताया। उसने पहले पुलिस को अपना फर्जी नाम विजय दास बताया। आरोपी ठाणे के रिक्की बार में हाउसकीपिंग का काम करता है। गिरफ्तारी की डर से वह झाड़ियों में जाकर छिप गया था. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

दुर्ग से भी एक को हिरासत में लिया 

इससे पहले छत्तीसगढ़ के दुर्ग से भी एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि संदिग्ध व्यक्ति ट्रेन में यात्रा कर रहा है, जिसके बाद आरपीएफ की मदद से उसे ट्रेन से उतार लिया गया। संदिग्ध ने अपना नाम आकाश कैलाश कन्नोजिया बताया है। वह खुद को मुंबई का रहने वाला बता रहा है। पुलिस के मुताबिक सैफ अली खान पर हमला करने वाले व्यक्ति की तस्वीर आकाश कैलाश कन्नोजिया से मिलती जुलती है।

Also Read – भारतीय सेना की ताकत में हुआ इजाफा, लॉन्च किया M-Sigma ऐप

65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड PM मोदी ने बांटे, UN ने गरीबी हटाने के लिए प्रॉपर्टी राइट्स की चर्चा, 2 करोड़ दस्तावेज दिए