आरआरआर के लिए खुशखबरी! नाटू नाटू गाने के कंपोजर एमएम कीरावानी को मिलेगा पद्म श्री

मुंबई: 74वें गणतंत्र दिवस 2023 की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने 3 युगल मामलों समेत 106 पद्म पुरस्कारों की सूची को स्वीकृति कर दी है।इस लिस्ट में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल किए गए हैं जिन्हें राष्ट्रपति की मंजूरी मिली हैं। इस साल 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं और विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी में 2 व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा 7 लोगों को मरणोपरांत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसी कड़ी में फिल्म इंडस्ट्री की कुछ हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस लिस्ट में आरआरआर फिल्म भी शामिल है।

दिया जाएगा पद्मश्री पुरस्कार

आरआरआर फिल्म को एक के बाद एक खुशखबरी नसीब हो रही है, जहाँ बीते दिन फिल्म के गाना नाटो नाटो को ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन में जगह मिली। वहीं कल नाटू नाटू गाना देने वाले कंपोजर को भी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें, देश के सर्वोच्च पुरस्कारों पद्म अवॉर्ड का ऐलान किया गया। इस बार पद्मश्री के लिए 26 लोगों का चयन किया गया था।

इन दो कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित

74वे गणततंत्र दिवस की पूर्व संध्या को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस साल गणतंत्र दिवस पर पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वालों के नाम का ऐलान कर दिया है. फिल्म जगत से दो बड़े नाम सामने आ रहे हैं. इनमें से पहला नाम एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के म्यूजिक कंपोज़र एमएम कीरावाणी का है. और दूसरा नाम नब्बे की दशक की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन का है जिन्हें कल यानी गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. बता दें, इस दौरान 91 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इन्हीं में से सिनेमा जगत के ये दो बड़े नाम सामने आए हैं.

इन्हें मिलेगा पद्म विभूषण

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव
संगीतकार जाकिर हुसैन
दिवंगत दिलीप महालनोबिस
एस एम कृष्णा
श्रीनिवास वर्धान
दिवंगत बालकृष्ण दोशी को पद्म विभूषण से नवाज़ा जाएगा.

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्त

Tags

2021 film songsalur cerita film india rrralur cerita film rrralur film rrralur film rrr 2022cerita film india rrrcerita film rrrfilmfilm india terbaru rrrfilm songs
विज्ञापन