September 8, 2024
  • होम
  • जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी RRR

जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी RRR

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : April 4, 2023, 4:25 pm IST

मुंबई: फिल्म मेकर एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ पिछले साल (अक्टूबर) जापान में रिलीज़ हुई थी। इसके साथ ही जापान में फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म जापान में अक्टूबर से अब तक अच्छा कलेक्शन कर रही है। आरआरआर का नाम जापान में 1 मिलियन से ज्यादा फुटफॉल दर्ज करने वाली पहली इंडियन फिल्म में शुमार हो गया है। आरआरआर 44 शहरों और प्रान्तों में 209 स्क्रीनों और 31 आईमैक्स स्क्रीनों पर रिलीज़ की गई, जिसके साथ ही ये जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

मेकर्स ने दी जानकारी

RRR के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिल्म मेकर्स ने ये जानकारी साझा की है। फिल्म ने ने अपने थिएटर रन के 164 दिनों में 1 मिलियन फुटफॉल दर्ज किए हैं। इस पोस्ट में लिखा गया है कि आरआरआर ने 164 दिनों में 1 मिलियन + फुटफॉल रिकॉर्ड किया है और इसकी रॉकिंग अभी भी जारी है।

दर्शकों का किया धन्यवाद

आज यानि मंगलवार को फिल्म निर्देशक राजामौली ने जापान के दर्शकों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया और ट्वीट करते हुए लिखा- जापानी फैंस से 1 मिलियन हग्स… अरिगेटो गुजैमासु #आरआरआरआईएनजापान।

गाने ने रचा इतिहास

एसएस राजामौली की फिल्म RRR सिनेमा में अपना गजब का जलवा बिखेरा था। फिल्म के गीत नाटू-नाटू ने पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। इस गीत ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत की श्रेणी में जीत हासिल की। इसके साथ ही यह गाना ऑस्कर में अपना नाम दर्ज कराने वाला भारतीय सिनेमा का पहला गाना बन गया। गाने की बात करें तो इसे राहुल सिपलीगंज और काल भैरव ने मिलकर गाया है। इस गाने का लिरिक वर्जन 10 नवंबर, 2021 को रिलीज किया गया था। हालांकि, गाने का पूरा वीडियो 11 अप्रैल, 2022 को रिलीज किया गया था। इसका तमिल संस्करण कन्नड़ में “नातु कोथु”, “हल्ली नातु”, मलयालम में “करिन्थोल” और “नाचो नाचो” नाम से हिंदी संस्करण का परिचय देता है।

आपको बता दें, इस फिल्म ने बेस्ट सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं आलिया भट्ट फिल्म में राम चरण की पत्नी की भूमिका में नजर आईं थी। वहीं फिल्म में अजय देवगन ने कैमियो किया था।

 

Adipurush Poster: ‘आदिपुरुष’ के नए पोस्टर में राम, सीता और लक्ष्मण के लुक पर उठे सवाल

2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष की भूमिका पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान-” सबको एक होना होगा “

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन