September 23, 2024
  • होम
  • 'खतरों के खिलाड़ी 12' की शूटिंग शुरू हुई, सूर्यवंशी स्टाइल में ली रोहित ने एंट्री

'खतरों के खिलाड़ी 12' की शूटिंग शुरू हुई, सूर्यवंशी स्टाइल में ली रोहित ने एंट्री

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : June 6, 2022, 4:32 pm IST

मुंबई : रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। केपटाउन में सभी कंटेस्टेंट्स पहुंच चुके हैं और एक-एक करके सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहे हैं। इस बीच शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो सूर्यवंशी स्टाइल में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। इस बार शो में टीवी इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हसीनाएं भी नजर आने वाली हैं। शूटिंग के बीच एक्ट्रेस रुबीना दिलैक,जन्नत ज़ुबैर ने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर किए हैं।

रोहित ने किया वीडियो शेयर

खतरों के खिलाड़ी शो में रोहित शेट्टी की जजिंग को काफी पसंद किया जाता हैं। दर्शकों को उनका अंदाज बेहद पसंद आता है। इसी बीच रोहित शेट्टी ने अपना एक वीडियो शेयर किया हैं। वीडियो में रोहित सूर्यवंशी की तरह नजर आ रहें हैं। इस वीडियो में रोहित हेलीकॉप्टर में एंट्री लेते हैं। जिसके पीछे धमाकेधार बैकग्राउंड म्यूजिक बज रहा हैं। रोहित शेट्टी का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा हैं। वीडियो के अंत में लिखा है ‘शूट बेगिंस।’

रोहित शेट्टी वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखते हैं ”एक बार फिर पागल, जंगली, कच्चे और वास्तविक होने का समय! खतरों के खिलाड़ी।’ फैंस उनका ये वीडियो देख और भी एक्ससिटेड हो गए हैं।

 

शो में कौन-कौन आएंगे नजर

 

बता दें, शो में रुबीना दिलैक, शिवांगी जोशी, सृति झा, मोहित मलिक, तुषार कालिया, चेतना पांडे और राजीव अदतिया जैसे लोकप्रिय टीवी सेलेब्स खतरों के खिलाड़ी 12 में कंटेस्टेंट्स के रूप में दिखाई देंगे। इसके अलावा मिस्टर फैसू, जन्नत जुबैर, मुनव्वर फारुकी और एरिका पैकार्ड भी खतरों से जूझते नजर आने वाले हैं। इसेक अलावा प्रतीक सहजपाल , निशांत भट भी शो का हिस्सा हैं.

 

KK की मौत पर बड़ा खुलासा: 2500 की क्षमता वाले हॉल में जुटे 5000 लोग, भीड़ हटाने के लिए छोड़ी गई गैस

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें