September 8, 2024
  • होम
  • रैपर बादशाह ने वजन कम करके बनाई बॉडी, सोशल मीड‍िया पर ट्रांसफॉर्मेशन देख कर हैरान हुए लोग

रैपर बादशाह ने वजन कम करके बनाई बॉडी, सोशल मीड‍िया पर ट्रांसफॉर्मेशन देख कर हैरान हुए लोग

  • WRITTEN BY: Noreen Ahmed
  • LAST UPDATED : March 9, 2023, 9:57 am IST

मुंबई: रैपर बादशाह ने वजन कम करके ज़बरदस्त बॉडी बना ली है। रैपर ने अपने सोशल मीड‍िया अकाउंट पर अपने इस नए लुक की तस्वीर साझा की है। इस नई तस्वीर में बादशाह बेहद फ‍िट नजर आ रहे हैं।

मशहूर रैपर बादशाह की इन तस्वीर को सोशल मीड‍िया पर खूब पसंद क‍िया जा रहा है। इससे पहले बादशाह ओवरवेट होने की वजह से चर्चा में रहते थे। वहीं अब उन्‍होंने खुद को काफी फ‍िट बना ल‍िया है। उनकी बाइसेप्‍स और बॉडी देखकर फैन्‍स भी बेहद हैरान हो गए हैं। दरअसल बादशाह ने जैसे ही सोशल मीड‍िया पर अपने नए अवतार की तस्‍वीर शेयर की, फैन्‍स के तुरंत कमेंट आने लगे। बादशाह के फैंस उनका फ‍िटनेस सीक्रेट भी पूछ रहे है। लोगो के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सितारों ने भी रैपर की जमकर प्रशंसा की है।

दरअसल बादशाह ने अपने कर‍ियर की शुरुआत साल 2006 में की थी। तब से लेकर अब तक वो कई ह‍िन्‍दी फि‍ल्‍मों में काफी हिट गाने गा चुके हैं। बता दें फैन्‍स को उनके रैप गानों के अलावा उनके फंकी अंदाज भी काफी पसंद हैं। इस बार भी फैंस को बादशाह का नया अवतार पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

सोशल मीडिया पर बादशाह ने अपने फैंस के साथ जो तस्‍वीर शेयर की है, उसमें वो ज‍िम के अंदर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इनमें दबरदस्त फ‍िज‍िक और बाइसेप्‍स को दर्शाते हुए बादशाह ने ल‍िखा है क‍ि अपने पेन गेम पर काम करना चाह‍िए। इसके साथ ही रैपर ने एक वीड‍ियो भी शेयर क‍िया है ज‍िसमें वो डंबल्‍स को हाथ में लेकर एक्‍सरसाइज करने के साथ गाना गाते हुए दिख रहे हैं। एक के बाद एक ब्‍लॉकबस्‍टर गाने देने वाले बादशाह समय-समय पर सुर्ख‍ियों का ह‍िस्‍सा बनते रहे हैं। बादशाह के गानों के साथ उनके लुक्‍स भी काफी चर्चा में रहते हैं। बादशाह को उनके ड्रेस‍िंग सेंस और कूल सनग्‍लासेज के ल‍िए अक्सर तारीफ सुनने को मिल जाती है।

रैपर के फ‍िट बॉडी बनाने का राज

एक इंटरव्‍यू के दौरान बादशाह ने बताया था क‍ि एक समय था जब वे 15 म‍िनट में ही हांफने लगते थे। हर काम को लगातार करने में परेशानी होती थी। बादशाह ने मीड‍िया से बातचीत में ये भी बताया क‍ि वजन कम करने के ल‍िए वे खुद को भूखा रखते थे। लेक‍िन फ‍िर खुद को बदलने के ल‍िए उन्होंने संतुल‍ित आहार को चुना। अब उनकी डाइट में केवल सलाद और प्रोटीन की अच्‍छी मात्रा होती है। बादशाह ने इस दबरदस्त फ‍िट बॉडी बनाने के ल‍िए लगातार कई महीने ज‍िम एक्‍सरसाइज और अच्‍छी नींद पर ध्यान दिया है। बता दें कि वह फूड लवर हैं, इसके बावजूद इन द‍िनों उन्‍होंने जंक फूड को अवॉइड किया है।

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन