September 19, 2024
  • होम
  • नन्हें बच्चों के साथ रणवीर ने बिताया समय, सेल्फी लेते हुए दिखे एक्टर

नन्हें बच्चों के साथ रणवीर ने बिताया समय, सेल्फी लेते हुए दिखे एक्टर

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : September 17, 2022, 4:57 pm IST

मुंबई: रणवीर सिंह अपने अतरंगी अंदाज के लिए जानें जाते हैं। अक्सर वो किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में आ जाते हैं। इस बार रणवीर की एक क्यूट सी वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में रणबीर अपने नन्हें फैंस के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं। फैंस रणवीर के इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं। साथ ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

रणबीर के नन्हें फैंस

रणवीर सिंह को हाल ही में संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर देखा गया। इस दौरान रणवीर ने अपने नन्हे फैंस के साथ सेल्फी भी ली। दरअसल बिल्डिंग के बाहर जब रणबीर ने देखा कि उनसे मिलने के लिए कुछ बच्चे खड़े हैं, तो उन्होंने उन्हें दुखी नहीं किया। रणवीर सिंह ने कार में बैठने से पहले बच्चों से हाथ मिलाया और उनके साथ सेल्फी ली। रणवीर के बिंदास अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

SIIMA अवॉर्ड्स दिखें थें रणवीर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जहां भी मौजूद होते हैं, वहां एक अलग ही एनर्जी शुरू हो जाती है। हाल ही में रणवीर सिंह साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स में शामिल हुए थे। इसी बीच SIIMA अवॉर्ड्स से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें रणवीर स्टेज पर पुष्पा के गाने श्रीवल्ली पर डांस करते हुए नजर आए थे। डांस के दौरान रणवीर अल्लू अर्जुन का हुक स्टेप करते हैं और ऐसे करते हुए उनका जूता निकल जाता है। हालांकि रणवीर इसके बाद भी रुकते नहीं है और हुक स्टेप पूरा करके ही छोड़ते हैं।

रणवीर के इस वीडियो को नेटिजन्स पर खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें, SIIMA अवॉर्ड्स का आयोजन 10 सितंबर को हैदराबाद में हुआ था। इस इवेंट में साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड की कई हस्तियां एक ही मंच पर नजर आए। वहीं फैंस कयास लगा रहे हैं कि ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट में दीपिका और रणवीर सिंह की जोड़ी दिखेगी।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन