September 19, 2024
  • होम
  • SIIMA: पुष्पा स्टाइल में दिखें रणवीर सिंह, अल्लू अर्जुन को दी भारी टक्कर

SIIMA: पुष्पा स्टाइल में दिखें रणवीर सिंह, अल्लू अर्जुन को दी भारी टक्कर

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : September 11, 2022, 6:14 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जहां भी मौजूद होते हैं, वहां एक अलग ही एनर्जी शुरू हो जाती है। बीती रात रणवीर सिंह ने साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स में शामिल हुए। इसी बीच SIIMA अवॉर्ड्स से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। जिसमें रणवीर स्टेज पर पुष्पा के गाने श्रीवल्ली पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। डांस के दौरान रणवीर अल्लू अर्जुन का हुक स्टेप करते हैं और ऐसे करते हुए उनका जूता निकल जाता है। हालांकि रणवीर इसके बाद भी रुकते नहीं है और हुक स्टेप पूरा करके ही छोड़ते हैं। रणवीर के इस वीडियो को नेटिजन्स पर खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें, SIIMA अवॉर्ड्स का आयोजन 10 सितंबर को हैदराबाद में हुआ था। इस इवेंट में साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड की कई हस्तियां एक ही मंच पर नजर आए।

अभिनेता को मिला अवॉर्ड

रणवीर सिंह को ’83’ फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।अब शुक्रवार शाम को फिल्मफेयर अवॉर्ड का टीवी पर टेलीकास्ट किया गया, जिसमें रणवीर ट्रॉफी लेने के बाद स्पीच देते हुए भावुक होकर रो पड़ते हैं। रणवीर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप साझा किया है। वीडियो में रणवीर इस जीत के लिए अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण, अपनी बहन और माता-पिता को क्रेडिट देते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने फैंस को भी धन्यवाद दिया।

दीपिका को कहा-लक्ष्मी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद हैं। शुक्रवार शाम को फिल्मफेयर अवॉर्ड का टीवी पर टेलीकास्ट किया गया, जिसमें रणवीर ट्रॉफी लेने के बाद स्पीच देते हुए भावुक होकर रो पड़ते हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर, दीपिका को घर की लक्ष्मी कहते हैं और उन्होंने उन्हें अपनी सक्सेस का सीक्रेट बताया है। वहीं इस वीडियो पर दीपिका की बहन अनीषा पादुकोण ने फनी कमेंट करते हुए लिखा, प्याज कौन काट रहा है?

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन