October 22, 2024
Advertisement
  • होम
  • मनोरंजन
  • रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने खरीदी रेंज रोवर गाड़ी, बेटी को दिया तोहफा
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने खरीदी रेंज रोवर गाड़ी, बेटी को दिया तोहफा

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने खरीदी रेंज रोवर गाड़ी, बेटी को दिया तोहफा

  • WRITTEN BY: Manisha Shukla
  • LAST UPDATED : October 22, 2024, 9:15 pm IST
  • Google News

नई दिल्ली :  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पिछले महीने ही माता-पिता बने हैं। एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया है। माता-पिता बनने के बाद अब कपल ने एक नई कार खरीदी है। दीपिका और रणवीर ने एक शानदार रेंज रोवर गाड़ी खरीदी है जिसकी कीमत करोड़ों में है। खास बात यह सामने आई है कि इस कार की नंबर प्लेट भी रणवीर सिंह का लकी नंबर से ही है।

जानकारी के मुताबिक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक नई रेंज रोवर 4.4 LWB खरीदी है। इसकी कीमत 4.74 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार का रजिस्ट्रेशन 4 अक्टूबर को ही पूरा हुआ था। इस कार का नंबर 6969 है। यह रणवीर की चौथी कार है जिसका यह नंबर है।

रेंज रोवर 4.4 LWB के क्या है फीचर्स ?

रेंज रोवर 4.4 LWB के फीचर्स की बात करें तो इसका 4.4 L P530 इंजन 434 bhp और 700 Nm टॉर्क वाला है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ एयरबैग, ABS, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, सेंट्रल लॉकिंग और चाइल्ड सेफ्टी लॉक है। इसके अलावा इसमें टच स्क्रीन डिस्प्ले, सीडी/डीवीडी प्लेयर, स्पीकर, रेडियो, यूएसबी सपोर्ट और ब्लूटूथ सपोर्ट जैसे फीचर्स भी हैं। 360 डिग्री कैमरा और 4 जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी इसके फीचर्स में शामिल हैं।

हाल ही में कपल बने है पैरेंट्स

दीपिका पादुकोण ने इसी साल 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया था। उन्होंने पोस्ट करके इसकी जानकारी दी थी। ऐसे में करीना कपूर खान से लेकर सारा अली खान जैसी हस्तियों ने कपल को बधाई दी।

सिंघम अगेन में नज़र आएंगा कपल

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सिंघम अगेन में साथ नजर आएंगे। माता-पिता बनने के बाद यह कपल पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएगा। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज होगी।

 

यह भी पढ़ें :-

Tags

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन