September 17, 2024
  • होम
  • रणवीर- दीपिका के बीच सब ठीक है? अभिनेता ने तलाक को लेकर दी सफाई

रणवीर- दीपिका के बीच सब ठीक है? अभिनेता ने तलाक को लेकर दी सफाई

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : September 29, 2022, 7:22 pm IST

मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने रिश्ते को लेकर हमेशा से ही सुर्ख़ियों में रहे हैं। लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2018 में दोनों ने शादी की। हाल ही में सोशल मीडिया पर ये खबरें आ रही थीं कि दोनों के बीच दूरियां आ रही हैं। लेकिन एक इवेंट में रणवीर ने दीपिका के साथ अपने रिलेशनशिप पर बात करते हुए जो कहा उससे ये साफ हो गया कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। रणवीर ने एक इवेंट के दौरान इस बात पर सफाई दी है और दोनों के बीच अनबन की ख़बरों को महज अफवाह बताया है।

रणवीर का जवाब

रणवीर ने कहा, टचवुड कि हम दोनों मिले। 2012 में हमने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। आज 2022 चल रहा है मुझे और दीपिका को साथ में दस साल हो गए हैं। रणवीर इसके अलावा दीपिका के साथ फिर से काम करने के बारे में बात करते हैं। ‘मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है और मैं उन्हें बहुत मानता हूं। मैंने अपनी जिंदगी में उनसे बहुत कुछ सीखा है। आगे उन्होंने कहा -सभी के लिए एक स्वीट सरप्राइज आने वाला है। आप लोग बहुत जल्द हमें साथ में देखने वाले हैं। मैं अपनी जिंदगी में उनके होने के लिए बेहद आभारी हूं।’

दीपिका-रणवीर का वर्कफ्रंट

दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तोएक्ट्रेस साल 2023 में फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख और जॉन अब्राहम के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगी। वहीं रणवीर डायरेक्टर रोहित शेट्‌टी की फिल्म ‘सर्कस’ में जैकलीन फर्नांडीस और पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर सिंह आलिया भट्ट के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अपने अभिनय का जादू दिखाएंगे ।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन