September 8, 2024
  • होम
  • Ranbir Kapoor Birthday:पहली फिल्म के लिए मिले 250 रुपए, मां को दी भेंट

Ranbir Kapoor Birthday:पहली फिल्म के लिए मिले 250 रुपए, मां को दी भेंट

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : September 27, 2022, 11:12 pm IST

मुंबई: Ranbir Kapoor Birthday:नीतू कपूर और ऋषि कपूर के लाडले रणबीर कपूर अपने जन्मदिन में खूब मस्ती करते हैं। रणबीर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में हुआ था। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘सांवरिया’ से की। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप हुई थी। अपने अभिनय का जादू तो रणबीर दिखाते ही हैं। लेकिन गर्लफ्रेंड्स को लेकर भी रणबीर अक्सर सुर्खियों में रहे हैं। रणबीर कपूर ‘कपूर खानदान’ की चौथी पीढ़ी है। हाल ही में रणबीर – आलिया ने शादी की है। वे सुपरस्टार ऋषि कपूर के बेटे और कपूर खानदान के वारिस हैं, इसके बावजूद उन्होंने अपना करियर छोटे काम से शुरू किया। इसके लिए उन्हें पहली तनख्वाह सिर्फ 250 रुपये मिली थी।

रणबीर का पहला काम

जब रणबीर कपूर 13 साल के थे, तब उनके होम प्रोडक्शन ‘आरके फिल्म्स’ बैनर तले फिल्म बन रही थी। जिसका नाम प्रेमग्रंथ है। उनके चाचा राजीव कपूर फिल्म में निर्देशक थे। फिल्म में ऋषि कपूर, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, अमरीश पुरी लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में रणबीर को असिस्टेंट डायरेक्टर का काम मिला था। इन दिनों रणबीर अपनी फिल्म ‘शमशेरा’ के प्रमोशन में व्यस्त है। रणबीर कपूर ने इंटरव्यू में बताया कि अपने पहले काम की फीस के रूप में उन्हें सिर्फ 250 रुपये मिलें थे। जो उनके लिए आज भी बहुत कीमती हैं।

रो पड़ी नीतू कपूर

रणबीर कपूर की उम्र कम थी और वह पहली तनख्वाह को लेकर बहुत उत्सुक थे। उन्होंने बताया कि फिल्म के सैट पर मिली 250 रुपये की फीस उन्होंने सीधे ले जाकर अपनी मां नीतू कपूर को दी थी। रणबीर ये पैसे लेकर अपने घर पहुंचे थे। उनकी मां अपने रूम में थी और उन्होंने वो तनख्वाह उनके कदमों में रख दी और मां को बताया कि यह उनकी पहली कमाई है। रणबीर का यह प्यार और उनकी मेहनत की पहली कमाई देख कर मां भावुक होकर रो पड़ी।

 

 

Raid On PFI: मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, PFI देश के दुश्मन और अलकायदा की परछाई है

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन