राम सेतु टीजर आउट: इतनी सारी फ्लॉप्स के बाद क्या ये फिल्म लगाएगी अक्षय की नैया पार

मुंबई: बॉलीवुड आभिनेता अक्षय कुमार की एक साल के अंदर चार से पांच फिल्में बडे पर्दे पर रिलीज होती हैं। जो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती हैं। लेकिन साल 2022 उनके लिए कुछ अच्छा नहीं रहा। इस साल अब तक उनकी तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं लेकिन ये तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। इसी बीच एक्टर अपनी आगामी फिल्म से बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने वाले है। आपको बता दें, राम सेतु की पहली झलक सामने आ चुकी है। अक्षय कुमार ने फिल्म राम सेतु के नए पोस्टर और टीजर के साथ फैंस को खशखबरी दी है। राम सेतु का मचअवेटेड टीजर रिलीज हो चुका है। ये फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म का टीजर राम सेतु की रहस्यमयी दुनिया को दिखाता है। टीजर को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

टीजर में क्या है?

टीजर की शुरुआत होती है शंखनाद की आवाज से और ख़त्म होती है जय श्री राम पर। ये टीजर शानदार है। टीजर में अक्षय कुमार राम सेतु को बचाने निकले है। उनके पास इस ऐतिहासिक ब्रिज को बचाने के लिए केवल 3 दिनों का समय है। राम सेतु क्यों खतरे में हैं, क्या अक्षय इस मिशन में सफल हो पाएंगे ? कौन हैं जो राम सेतु के पीछे पड़े हैं ? जब आप इस टीजर को देखेंगे तो आपके मन में भी ऐसे ही सवाल आएंगे।

अक्षय का दिवाली तोफा

टीजर में इस्तेमाल हुआ बैकग्राउंड म्यूजिक बेहद अच्छा है, ये थ्रिल पैदा करता है। टीजर देख कर आप कह सकते हैं कि ये फिल्म दिवाली रिलीज के लिए परफेक्ट है। इस टीजर को देख आप कह सकते हैं कि अक्षय कुमार इससे बेहतर तोफा अपने फैंस को नहीं दे सकते थे। फैंस भी अक्षय की इस फिल्म के टीजर को खूब पसंद कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी

अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु एक्शन एडवेंचर है। जिसका निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भरुचा, सत्या देव लीड मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मूवी की कहानी एक archaeologist (पुरात्तव विज्ञानी) के जीवन पर दर्शायी गई है। जो राम सेतु ब्रिज की असलियत चैक करने निकला है। इस फिल्म में अक्षय archaeologist की भूमिका निभा रहे हैं। मूवी के लिए अक्षय कुमार ने अपने लुक में भी बदलाव किए है। फिल्म की कहानी भारतीय संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के बारे में बताती है।

 

 

‘एक हाथ में नहीं होगी सारी ताकत’- नई पार्टी लॉन्च करते हुए बोले गुलाम नबी आजाद

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Tags

akshay kumar ram setu teaserakshay kumar ram setu teaser trailer reviewakshay kumar ramsetu movie teaserram setu akshay kumar teaserram setu official teaserram setu official teaser reviewram setu teaserram setu teaser officialram setu teaser outram setu teaser reactionram setu teaser release dateram setu teaser reviewram setu teaser trailerramsetu teaserramsetu teaser reviewramsetu teaser trailerteaser
विज्ञापन