September 28, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • Ram Setu : अक्षय कुमार की फिल्म का नया गाना रिलीज, सिनेमाघर में हुआ लॉन्च
Ram Setu : अक्षय कुमार की फिल्म का नया गाना रिलीज, सिनेमाघर में हुआ लॉन्च

Ram Setu : अक्षय कुमार की फिल्म का नया गाना रिलीज, सिनेमाघर में हुआ लॉन्च

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : October 21, 2022, 5:22 pm IST

मुंबई: अक्षय कुमार अपनी फिल्मों को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। अब अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म राम सेतु जल्द ही रिलीज होने वाली है। ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अब फिल्म का नया गाना भी रिलीज हो गया है। गाने का नाम ‘जय श्री राम’ है। इसी बीच अक्षय कुमार सिनेमाघरों में गाने का प्रमोशन करते हुए दिखे। जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस गाने को मुंबई के सिनेमाघरों में लॉन्च किया गया था। जहां अक्षय कुमार बीच थिएटर में जय श्री राम के नारे लगाते हुए नजर आए। गानें को दर्शकों की ओर से खूब पसंद किया जा रहा है। अक्षय कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जनता का मिला भरपूर प्यार

राम सेतु का ट्रेलर एक्शन, एडवेंचर और सस्पेंस से होकर गुजरता है। इसमें अक्षय कुमार एक पुरातत्त्ववेत्ता(Archeologist) बने दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में एक सफर को दिखाया गया है जो फैंस को काफी एक्साइटेड कर रहा है। फिल्म गुजरती राम सेतु की जर्नी पर आधारित है जो देखने में अद्भुत लग रही है। ट्रेलर को फैंस से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म का ट्रेलर

ट्रेलर में कहानी को लेकर थोड़ा हिंट मिलता है जहां बताया जाता है कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से राम सेतु को तोड़ने की अनुमति मांगी है। इस चुनौती को चैलेंज देने अक्षय कुमार आते हैं जो फिल्म में एक पुरात्तव वैज्ञानिक बने हैं। अक्षय का प्रयास है कि वह 7000 साल पुराने सच को दुनिया के सामने लेकर आएं और राम सेतु को बचा लें। फिल्म के ट्रेलर को देख कर लगता है अक्षय इतिहास की परत खोलने में अपनी जान की बाजी लगा देंगे। ट्रेलर थ्रिलिंग है जिसका बैकग्राउंड स्कोर सब्जेक्ट के हिसाब से परफेक्ट नज़र आ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं।

इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म

बता दें, फिल्म इसी महीने दिवाली को रिलीज़ होने वाली है। आप राम सेतु को 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में देख सकते हैं।अक्षय कुमार के फैंस के लिए यह फिल्म एक परफेक्ट दिवाली गिफ्ट होगा। ट्रेलर काफी दमदार और थ्रिलिंग है। फिल्म को अभिषेक शर्मा ने अपना निर्देशन दिया है। फिल्म में आपको अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भरुचा, सत्या देव मुख्य किरदारों में नज़र आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर को देख का ऐसा लगता है कि जैसे फिल्म किसी रहस्यमयी दुनिया की सैर करवाने वाली है।

 

 

Himachal Election: कांग्रेस ने जारी की 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

नए वैरिएंट का जल्द से जल्द पता लगाया जाए, स्वास्थ्य मंत्री ने हाईलेवल मीटिंग में अधिकारियों को दिए निर्देश

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

PM मोदी आज हिसार में करेंगे बड़ी रैली, 209KM तक चलेंगी तूफानी हवाएं, अब हेलेन आ रहा मचाने तबाही
कौन है हिजबुल्लाह का सरदार हसन नसरल्लाह, जिसको जहन्नुम पहुंचाने के लिए तबाही मचा रहा इजरायल?
बंदूक की नोक पर किया यौन शोषण, मारपीट कर जूते चटवाए, क्राइम ब्रांच ने चार को किया गिरफ्तार
हिंदू जगन रेड्डी घर में पढ़ता है बाइबल, पत्नी के धर्म पर भी विवाद, BJP बोली मंदिर में घुसने से पहले…
मारा गया नसरल्ल्हा? इजरायल ने हिजबुल्लाह के हेड क्वार्टर को उड़ाया, बाप बाप करके भागे आतंकी
भारत कर रहा है तैयारी, चीन और पाकिस्तान को पिला देगा पानी, जिससे याद आ जाएगी उसकी नानी
रेलवे में निवेश का लालच दे कर महिला ने लूटे करोड़ों रुपये 
विज्ञापन
विज्ञापन