राम सेतु का संडे कलेक्शन, कमाई में हुई बढ़ोतरी या फिर आई गिरावट

मुंबई: अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु दिवाली के एक दिन बाद 25 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। लगातार फ्लॉप्स के बाद अक्षय की इस फिल्म से लोगों की बेहद उम्मीदें थी। लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। आइए आपको बताते हैं फिल्म के छठे दिन यानी रविवार का कलेक्शन।

रविवार की कमाई

‘राम सेतु’ ने ओपनिंग डे पर यानी 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जोकि लगातार कम होती नजर आ रही है। जहां राम सेतु ने शनिवार को 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी वहीं रविवार को फिल्‍म की कमाई में बहुत अध‍िक बढ़ोतरी तो नहीं फिर भी सुधार देखने को मिला है। इस फिल्‍म ने 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब फिल्म की कुल कमाई 50 करोड़ से पार हो गई है। ऐसे में आज यानी सोमवार को फिल्म की बड़ी परीक्षा है। बता दें, फिल्म का बजट 85 करोड़ रुपये है।

मंगलवार 15.25 करोड़
बुधवार- 11.40 करोड़
गुरूवार-8.75 करोड़
शुक्रवार – 6.05 करोड़
शनिवार – 7.25 करोड़
रविवार – 7.75 करोड़

फिल्म की कहानी

रामायण के अनुसार, श्रीलंका जाने के लिए भगवान श्रीराम की सेना ने ‘रामसेतु’ का निर्माण किया था। फिल्म की कहानी भी रामसेतु के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म ‘रामसेतु’ की कहानी एक आर्कियोलॉजिस्ट की कहानी है। इस किरदार को अक्षय कुमार प्ले कर रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया था कि सरकार ने रामसेतु को तोड़ने की मांग सुप्रीम कोर्ट से की है, जिसके बाद आर्कियोलॉजिस्ट को रिसर्च का जिम्मा दिया जाता है कि रामसेतु है या नहीं। अब कैसे इस फिल्म के जरिए इतिहास के पन्नों को आज से जोड़ा है। इस बात का पता तो आपको फिल्म देखने के बाद ही मालूम होगा।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

akshay kumar ram setu box officeakshay kumar ram setu trailerbox office collectionbox office collection ramsetu historyRam Seturam setu 1st day box office collectionram setu akshayram setu box office collectionram setu box office collection day 1ram setu filmram setu movieram setu official box office collectionRam Setu VS Thank Godram setu worldwide collectionramsetu box office collectionThank God Box Office Collection
विज्ञापन