• होम
  • मनोरंजन
  • रक्षाबंधन: बहनों को गोल गप्पे खिलाते दिखे अक्षय, वीडियो हुआ वायरल

रक्षाबंधन: बहनों को गोल गप्पे खिलाते दिखे अक्षय, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की एक साल में 4 से 5 फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज होती है, जो बॉक्स ऑफिस में खूब धमाल मचाती हैं। लेकिन साल 2022 उनके लिए कुछ अच्छा नहीं रहा हैं। अक्षय की इस साल दो फिल्में रिलीज हुई हैं और दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई है। […]

raksha bandhan
inkhbar News
  • June 30, 2022 3:38 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 years ago

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की एक साल में 4 से 5 फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज होती है, जो बॉक्स ऑफिस में खूब धमाल मचाती हैं। लेकिन साल 2022 उनके लिए कुछ अच्छा नहीं रहा हैं। अक्षय की इस साल दो फिल्में रिलीज हुई हैं और दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई है। अब उन्होंने अपनी आगामी फिल्म को रक्षा बंधन पर रिलीज करने का ऐलान किया है। इसी बीच अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में अक्षय की बहनों के साथ अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर किया वीडियो शेयर

अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, वीडियो में वो अपनी ऑनस्क्रीन बहनों को अपने हाथ से गोल गप्पे खिलाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो फिल्म रक्षाबंधन के प्रमोशनल इवेंट का है। इस इवेंट में अक्षय की बॉन्डिंग अपनी ऑनस्क्रीन बहनों के साथ काफी अच्छी दिख रही है।

फिल्म की कहानी

खबरों के अनुसार, इस फिल्म की कहानी भाई बहन के बंधन पर आधारित होगी। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म रक्षा बंधन में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। भूमि इस फिल्म में अक्षय की गर्लफ्रेंड का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की जोड़ी को फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ में देखा गया था। फिल्म रक्षाबंधन को अभिनेता ने अपनी बहन अलका भाटिया को ट्रीब्यूट किया हैं। अक्षय कुमार की यह फिल्म दहेज पर आधारित सोशल कॉमेडी ड्रामा है।

कब होगी फिल्म रिलीज ?

हाल ही में अक्षय कुमार ने एक वीडियो को शेयर किया था। वीडियो के साथ कैप्शन में वो लिखते हैं, आप सभी के लिए बंधन के शुद्धतम रूप की एक कहानी सिनेमा घरों में जल्द आ रही हैं, जो आपको आपकी जिंदगी से जोड़ देगी। ये फिल्म 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।

 

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें