मनोरंजन

डॉ ने दी खुश खबरी, पहले से बेहतर हुई कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत

नई दिल्ली: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत बेहद गंभीर है। डॉक्टर्स ने शुक्रवार को बताया कि उनके लिए अगले 3 दिन यानी 72 घंटे क्रिटिकल हैं। हालांकि, डॉक्टर ने पॉजिटिव साइन भी दिए हैं। डॉक्टर्स का एक पैनल लखनऊ PGI से भी भेजा गया है। देर रात से उनकी बॉडी में मूवमेंट नजर आया। जहां बीते दिन रक्षा बंधन था, तो बहन सुधा श्रीवास्तव ने भाई राजू को ICU में राखी बांधी और भाई के जल्द स्वस्थ होने और लंबी उम्र की प्रार्थना भी की।

राजू का इलाज कर रहे कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप सेठ ने बताया कि वे बीच-बीच में खुद से पैर मोड़ रहे हैं। उनके हाथ-पैर की उंगलियां भी मूवमेंट कर रही हैं, जो कि अच्छे संकेत है।

प्रंधानमंत्री ने पूछा राजू का हाल

रात करीब 10 बजे PM नरेंद्र मोदी ने फोन कर राजू की पत्नी शिखा से बातचीत की और राजू के स्वास्थ्य के बारे में हालचाल जाना। प्रधानमंत्री ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। CM योगी आदित्यनाथ भी लगातार उनके स्वास्थ की जानकारी ले रहे हैं।

सेहत में सुधार

राजू के सपोर्ट में लगे दो ऑक्सीजन सिस्टम में से अब एक ही ऑक्सीजन सपोर्ट लगाया गया है। शुक्रवार सुबह एक ऑक्सीजन सपोर्ट हटा लिया गया है। अब उनको कम ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता पड़ रही है। आज सुबह से राजू को ऑक्सीजन का सपोर्ट सिर्फ 40% दिया गया। पहले राजू 50% ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। राजू की पत्नी ने सुबह उनके पैर के तलवों में उंगली लगाई तो राजू ने खुद से उंगलियां मोड़ीं थी।

राजू के पीआरओ गर्विंत नारंग ने बताया कि उन्हें अभी वैंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। ब्रेन अब भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। राजू की बेटी अंतरा ने बताया कि उनके पिता की हालत अभी भी नाजुक है। हम बस दुआ और उम्मीद करते हैं कि वो जल्दी ठीक हो जाए।

राजू बुधवार सुबह वह वर्कआउट के लिए जिम गए थे। वहां अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और गिरकर बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल दिल्ली के AIIMS में एडमिट किया गया। पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया है।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Ayushi Dhyani

Recent Posts

वेब सीरीज आश्रम 4 पर बड़ा अपडेट, OTT पर इस दिन होगी रिलीज

प्रकाश झा द्वारा निर्देशित वेब सीरीज आश्रम 2020 में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर…

4 hours ago

भव्य महाकुंभ के मेले में अखाड़ा और पेशवाई का क्या योगदान होता है ?

भव्य महाकुंभ के मेले दुनियाभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान त्रिवेणी संगम पर आस्था…

5 hours ago

किशोर ने किन्नरों पर लगाया लिंग परिवर्तन कराने का आरोप, पढ़कर दंग रह जाएंगे आप

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक किशोर को जबरन किन्नर बनाने का मामला सामने आया…

5 hours ago

मैं इस्तीफा तो दे दूंगा लेकिन… अंबेडकर विवाद पर शाह ने कर दी विपक्ष की बोलती बंद!

गृह मंत्री शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफा मांगने वाली मांग का भी जवाब दिया।…

5 hours ago

छात्र पीएम नरेंद्र मोदी से कर सकेंगे बात, जल्दी रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें

परीक्षा पे चर्चा 2025' के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के इच्छुक छात्र 14 जनवरी 2025 तक…

5 hours ago

वन नेशन-वन इलेक्शन के लिए जेपीसी गठित, प्रियंका गांधी, सुप्रिया सुले और संबित पात्रा समेत 31 सदस्य

जेपीसी इस बिल पर सभी सियासी दलों के प्रतिनिधियों के साथ गहन चर्चा करेगी। बताया…

5 hours ago