• होम
  • मनोरंजन
  • प्रतीक बब्बर ने खोला जिंदगी के राज़, किया झूठ का पर्दाफाश

प्रतीक बब्बर ने खोला जिंदगी के राज़, किया झूठ का पर्दाफाश

नई दिल्ली : बॉलीवुड इंडस्ट्री ग्लैमर से भरपूर है और यह इंडस्ट्री अपने ग्लैमर के लिए जानी जाती है। लेकिन इसके साथ ही फिल्म इंडस्ट्री का एक डार्क साइड भी है। कहा जाता है कि इंडस्ट्री में लोग शोहरत मिलने के बाद बुरी आदतों में लिप्त हो जाते हैं। वो ड्रग्स लेना शुरू कर देते हैं। […]

Raj Babbar and Prateik Babbar
inkhbar News
  • November 9, 2024 11:19 pm Asia/KolkataIST, Updated 5 months ago

नई दिल्ली : बॉलीवुड इंडस्ट्री ग्लैमर से भरपूर है और यह इंडस्ट्री अपने ग्लैमर के लिए जानी जाती है। लेकिन इसके साथ ही फिल्म इंडस्ट्री का एक डार्क साइड भी है। कहा जाता है कि इंडस्ट्री में लोग शोहरत मिलने के बाद बुरी आदतों में लिप्त हो जाते हैं। वो ड्रग्स लेना शुरू कर देते हैं। ऐसा ही एक नाम जो सामने आता है वो है प्रतीक बब्बर का। वो हमेशा ड्रग्स की लत को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक थ्योरी है कि प्रतीक बब्बर इंडस्ट्री में आए। उन्हें पॉपुलैरिटी मिली, पैसा मिला और वो ड्रग्स की लत का शिकार हो गए। अब बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर ने साफ किया है कि वो बॉलीवुड में आने से काफी पहले से ड्रग्स लेते आ रहे हैं।

13 साल की उम्र से ही ड्रग्स की लत

दरअसल प्रतीक बब्बर के बारे में कहा जाता है कि वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने के बाद से ही ड्रग्स की लत का शिकार हो गए थे। फिल्मों में काम मिलना और शोहरत ने उन पर ऐसा असर डाला कि वो ड्रग्स लेने लगे। मजे लेने लगे। लेकिन अब खुद प्रतीक ने इन सभी थ्योरी पर फुलस्टॉप लगा दिया है और एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्टर ने बताया कि उन्हें 13 साल की उम्र से ही ड्रग्स की लत लग गई थी। दरअसल, कुछ समय पहले ही वो इन बुरी आदतों का शिकार हुए थे।

ड्रग्स क्यों लेना शुरू किया

प्रतीक बब्बर ने बताया कि उनके ड्रग्स लेने की वजह कभी फिल्म इंडस्ट्री नहीं बल्कि उनके अपने घर के हालात थे। वो खतरनाक हो गए थे। दुर्भाग्य से मेरी परवरिश इसकी वजह बनी। उनके घर के हालात थोड़े जटिल हो गए थे। इसकी वजह से उनके करियर और उनके आस-पास के रिश्तों पर नकारात्मक असर पड़ा। एक्टर को इन सब चीजों का सामना अलग तरीके से करना पड़ा। ड्रग्स का सीधा संबंध किसी तरह के ट्रॉमा से होता है। इसकी वजह से एक्टर ड्रग्स की गिरफ्त में आ गए।

कैसे टिके रहे प्रतीक बब्बर

प्रतीक बब्बर धोबी घाट, आरक्षण और जाने तू या जाने ना जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर ने ओटीटी की दुनिया में भी कदम रख दिया है। अपने करियर के अलावा एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहे हैं। उनके पिता राज बब्बर इंडस्ट्री में बड़ा नाम रहे हैं। इसके अलावा उनकी मां स्मिता पाटिल भी देश की महान अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। स्मिता का निधन कम उम्र में ही कैंसर के कारण हो गया था। उनके निधन के बाद प्रतीक बब्बर को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा क्योंकि मां के निधन के वक्त उनकी उम्र ज्यादा नहीं थी। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा उन्हें पर्सनल लाइफ में भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक्टर ने बताया कि काम ही एकमात्र ऐसी चीज थी जिसकी वजह से एक्टर सर्वाइव कर पाए।

 

 

यह भी पढ़ें :-