Raha: पापा की गोद में नजर आई बेटी राहा, अपनी क्यूटनेस से जीता फैंस का दिल

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में रिलीज(Raha) हुई फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी। इतना ही नहीं बल्कि रणबीर अक्सर अपनी फैमिली को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं, खासतौर पर बेटी राहा को लेकर एक्टर का नाम काफी चर्चा में रहता है। बता दें कि हाल ही में क्रिसमस के मौके पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बेटी राहा की पहली झलक रिवील की। वहीं इस बीच राहा का एक और लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

राहा ने फैंस का दिल जीता

जानकारी दे दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट(Raha) की बेटी राहा छोटी से उम्र में फेस स्टार किड्स की सूची में शुमार हो गई हैं। अक्सर राहा को लेकर कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। वहीं कपूर खानदान की लाड़ली की एक झलक देखने के लिए फैंस की एक्साइटेमेंट काफी हाई रहती है। इस दौरान सोशल मीडिया पर राहा की लेटेस्ट वीडियो सामने आई है। इसमें वो अपनी फैमिली के साथ एयरपोर्ट से बाहर आते हुए दिख रहीं हैं। राहा की क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया है। राहा अपने पापा की गोद में दिखाई दे रही हैं। ऐसे में फैंस को दोबारा से राहा की झलक देखने को मिल गई है।

एक साल बाद दिखाई राहा की पहली झलक

बता दें कि November 6, 2022 को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर बेटी ने जन्म लिया। वहीं राहा कपूर को लेकर बतौर पेरेंट्स, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने ये तय कर दिया था कि वो कुछ समय के लिए उनकी झलक नहीं दिखाएंगे। इसके लिए इन दोनों ने पैपराजी से भी अनुरोध किया था। इसके बाद 25 दिसंबर, 2023 यानी क्रिसमस के मौके पर रणबीर और आलिया ने पहली बार बेटी राहा कपूर की पहली झलक पैपराजी के सामने दिखाई।

यह भी पढ़े:

Tags

"Alia Bhatt Raha Kapoor""Raha Kapoor Latest Video""Ranbir Kapoor and Raha Kapoor Video"alia bhattanimalinkhabarraha kapoorraha kapoor videoranbir kapoorranbir kapoor daughter
विज्ञापन