September 19, 2024
  • होम
  • Anant-Radhika Wedding: राधिका मर्चेंट ने लगाई पारंपरिक गुजराती पीर बिंदी, जानें इसकी खासियत

Anant-Radhika Wedding: राधिका मर्चेंट ने लगाई पारंपरिक गुजराती पीर बिंदी, जानें इसकी खासियत

  • WRITTEN BY: Anjali Singh
  • LAST UPDATED : July 11, 2024, 11:00 pm IST

Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अब बस दो दिन ही बचे हैं और अंबानी परिवार में जोर-शोर से तैयारियाँ हो रही हैं। हाल ही में संगीत और हल्दी की सेरेमनी में कई सितारों ने शिरकत की थी। इससे पहले अंबानी परिवार ने गृह शांति पूजा और भंडारा का आयोजन किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। अब राधिका मर्चेंट के पारंपरिक बिंदी वाले लुक की चर्चा हो रही है, जिसे उन्होंने कई समारोह में लगाया है।

राधिका का पारंपरिक लुक

राधिका मर्चेंट के लुक की चर्चा हर तरफ हो रही है। उन्होंने अपने हर फंक्शन के लिए बेहद खूबसूरत और पारंपरिक आउटफिट्स चुने हैं। कभी साड़ी, कभी लहंगा तो कभी ऑफ शोल्डर ड्रेस में राधिका का हर लुक कमाल का रहा है। कई मौकों पर उन्होंने भारतीय लुक अपनाया और माथे पर पारंपरिक गुजराती स्टाइल की पीर बिंदी लगाई, जो अंबानी परिवार की बहू और बेटियों की परंपरा है।

Radhika Merchant Gujarati Look: ग्रह शांति पूजा में राधिका मर्चेंट के पारंपरिक  गुजराती लुक की हो रही वाहवाही, बहन के साथ दिखीं

गुजराती पीर बिंदी की खासियत

पारंपरिक गुजराती पीर बिंदी देवी पार्वती का प्रतीक मानी जाती है, जो जीवन में सौभाग्य लाती है। इसे मुख्य रूप से महिलाएं आइब्रो के ऊपर लाल और सफेद रंग के डॉट या स्टोन से सजाती हैं। लाल रंग सुहागन का प्रतीक है और प्यार का रंग भी है। राधिका से पहले नीता अंबानी, टीना अंबानी और ईशा अंबानी ने भी अपनी-अपनी शादी में पीर बिंदी लगाई थी।

सास और ननद की तरह राधिका मर्चेंट ने भी माथे पर लगाई 'पीर बिंदी', गुजराती  शादी में क्‍यों है ये खास | Radhika Merchant Flaunts 'Peer Bindi' On Her  Forehead, Why it

अंबानी परिवार की पसंदीदा बिंदी

नीता अंबानी ने अपनी शादी में पीर बिंदी लगाई थी और माथे को लाल और सफेद रंग से सजाया था। टीना अंबानी ने अपनी शादी में हर बिंदी के बीच में लाल बिंदु के साथ सफेद फ्लोरल पैटर्न चुना था। अंबानी की बेटी ईशा ने भी इसी तरह के लुक को अपनाया था। अब देखना है कि राधिका अपनी शादी के दिन किस तरह से तैयार होती हैं। हालांकि, श्लोका अंबानी का लुक सबसे अलग था और उन्होंने माथे पर छोटी सी बिंदी लगाई थी। राधिका मर्चेंट का पारंपरिक बिंदी वाला लुक न केवल सुंदरता का प्रतीक है, बल्कि यह अंबानी परिवार की परंपरा और संस्कृति को भी दर्शाता है। अब सभी को इंतजार है कि राधिका अपनी शादी के दिन किस तरह के लुक में नजर आएंगी।

 

ये भी पढ़ें: गुजराती ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं राधिका, गृह शांति पूजा का वीडियो वायरल

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन