September 20, 2024
  • होम
  • कला: चार साल बाद अनुष्का शर्मा की वापसी से सरप्राइज हुए फैंस, सामने आई तस्वीरें

कला: चार साल बाद अनुष्का शर्मा की वापसी से सरप्राइज हुए फैंस, सामने आई तस्वीरें

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : December 4, 2022, 6:23 pm IST

मुंबई: ओटीटी पर 1 दिसंबर को फिल्म कला ने शिरकत दी। इस फिल्म से दिवगंत अभिनेता इरफ़ान खान के बड़े बेटे बाबिल ने बॉलीवुड डेब्यू किया है। सोशल मीडिया पर फिल्म ने खूब तारीफ़ बटोरी। फिल्म के साथ-साथ बाबिल भी चर्चा में बने हुए हैं। वहीं कला में अनुष्का को देख फैंस भी हैरान हो गए हैं।

anush

अनुष्का ने की वापसी

इस फिल्म से एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। आपको बता दें, इस फिल्म में अनुष्का कैमियो के तौर पर नजर आईं हैं। दरअसल, फिल्म में एक गाना है जिसका नाम है घोड़े पे सवार। इसी गाने में अनुष्का का रेट्रो लुक दिख रहा है। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म में अनुष्का चांद पर बैठे ये गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को शेयर करते हुए फैंस इसे धमाकेदार सरप्राइज बता रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया पर गाने क्लिप साझा कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

Anushka Sharma's cameo in Qala song 'Ghode Pe Sawaar' leaves netizens pleasantly surprised

क्या है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म में तृप्ति डिमरी , स्वास्तिका मुखर्जी , बाबिल खान , अमित सियाल , समीर कोचर , गिरिजा ओक , वरुण ग्रोवर , स्वानंद किरकिरे और अनुष्का शर्मा जैसे स्टार अहम रोल में दिखे। ‘कला’ की कहानी की बात करें तो ये हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बरकरार रखने की मेहनत में लगी एक स्टार की कहानी है। ये फिल्म एक लड़की की कहानी है, जिसे उसकी मां अपने स्वार्थ के चलते ‘कला’ के क्षेत्र में उतारती है।

3 साल के ब्रेक के बाद पर्दे पर वापसी

तीन साल के ब्रेक के बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस से पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इस मूवी में वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी झूलन गोस्वामी का रोल प्ले करने वाली है। इस फिल्म के लिए अनुष्का ने क्रिकेट की ट्रेनिंग भी ली है. हालांकि, एक्ट्रेस एक महीने से इस किरदार में खुद को ढालने की तैयारी कर रही थी, जिसकी तस्वीरें वो अक्सर ही सोशल मीडिया में शेयर पर फैंस के साथ करती रहती थी।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन