September 8, 2024
  • होम
  • Nepotism से तंग आ चुकी थी प्रियंका चोपड़ा, 6 फिल्में लगातार हुई फ्लॉप

Nepotism से तंग आ चुकी थी प्रियंका चोपड़ा, 6 फिल्में लगातार हुई फ्लॉप

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : March 28, 2023, 4:24 pm IST

मुंबई: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। आज वो अपनी मेहनत से दुनियाभर में अलग पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका का नाम बी टाउन की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार है। बॉलीवुड में इतनी सक्सेस मिलने के बाद भी प्रियंका ने हॉलीवुड में हाथ आजमाने का फैसला किया। वहीं प्रियंका का ध्यान भी हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा रहता है। इसी बीच प्रियंका ने अपने बुरे दिनों को याद किया और बताया कि जब उनकी लगातार 6 फिल्में पिट गई थी। इसके अलावा अभिनेत्री ने नेपोटिज्म को लेकर भी खुलासा किया।

मां ने दी सलाह

एक पॉडकास्ट में इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया कि उनकी माँ और वो बहुत ज्यादा डर गई थी, ये दौर था जब अभिनेत्री की लगातार 6 फ़िल्में फ्लॉप हो चुकी थी। ऐसे में लग रहा था कि अब उनका करियर ख़त्म हो गया था। वहीं प्रियंका की हिम्मत इस वक्त उनकी मां बनी। उनकी मां ने उन्हें सलाह दी कि ‘तुम बहुत जल्द 30 की हो जाओगी। तुम जानती हो इंडस्ट्री में ये उम्र बेहद ज्यादा है। फिल्म मेकर्स 20 साल की लड़की के साथ काम करना चाहते हैं इसलिए अगर तुम खुद को बनाए रखना चाहती हो तो तुम्हें इनकम के कुछ और सोर्स के बारे में विचार करना चाहिए।

Nepotism पर बोली अभिनेत्री

आगे प्रियंका चोपड़ा कहती है कि मैं बहुत डर गई थी जब मेरी छह फ़िल्में लगातार फ्लॉप हो गई थी। क्योंकि मैं नेपो किड नहीं हूँ तो मेरे पास किसी भी तरह का सपोर्ट नहीं था। इसके साथ ही प्रियंका ने माना कि उन्होंने अपने असफल करियर के चलते प्रोडक्शन में कदम रखा। और यह उनके करियर के लिए बेहतर साबित हुआ। ‘

प्रियंका की अपकमिंग फ़िल्में

वर्कफ्रंट की बात करे तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक शानदार वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी। प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया और कैटरीना भी नजर आएंगी। अभिनेत्री लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन