• होम
  • मनोरंजन
  • मुंबई इवेंट में दिखी प्रियंका चोपड़ा, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई इवेंट में दिखी प्रियंका चोपड़ा, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा भले ही बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वो किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में ही रहती हैं। अब प्रियंका की चर्चा में आने की बात उनके भारतीय फैंस के लिए बेहद खास है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद भारत वापस लौटी है। बता दें, बीते दिन प्रियंका इंडिया वापस […]

priyanka chopra
inkhbar News
  • November 2, 2022 7:47 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा भले ही बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वो किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में ही रहती हैं। अब प्रियंका की चर्चा में आने की बात उनके भारतीय फैंस के लिए बेहद खास है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद भारत वापस लौटी है। बता दें, बीते दिन प्रियंका इंडिया वापस लौटी हैं। अब हाल ही प्रियंका को मुंबई के एक इवेंट में देखा गया। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ वीडियो

प्रियंका का जो वीडियो वायरल हो रहा है वो मुंबई इवेंट का है। इस वीडियो में प्रियंका व्हाइट कलर के ऑउटफिट में नजर आई। प्रियंका का ये लुक बेहद स्टाइलिश लग रहा है। ब्राउन हेयर और ब्लैक गॉगल्स में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने पैपराजी को खूब पोज भी दिए। जब उनका ये वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। फैंस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब तो ये ‘इंडियन लगती ही नहीं हैं। वहीं दूसरे ने लिखा – मुझे प्रियंका हॉलीवुड डीवा लगती हैं।

ऐसे दी भारत वापसी की जानकारी

प्रियंका ने इंडिया आने से पहले बोर्डिंग पास की फोटो शेयर की थी, जिसे पोस्ट कर अभिनेत्री ने लिखा था – ‘फाइनली मैं 3 साल बाद अपने घर जा रही हूँ। बता दें कि एक्ट्रेस पहले अप्रैल में भारत आने वाली थीं, लेकिन किसी काम के कारण वह नहीं आ पाई। कोरोना महामारी के बाद यह प्रियंका की पहली ट्रिप है। इस ट्रिप में उनकी बेटी मालती भी पहली बार भारत आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती अपना पहला जन्मदिन जनवरी में मनाएगी। प्रियंका और निक सरोगेसी के जरिए 2022 में माता-पिता बने। इस बात की जानकारी खुद कपल ने दी थी। मालती का फेस अभी तक दुनिया में रिवील नहीं हुआ है। हालांकि एक्ट्रेस अपने मदरहुड फेज की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका, आलिया और कैटरीना भी नजर आएंगी।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव