बेटी मालती के साथ घूमने निकलीं देसी गर्ल, सामने आई तस्वीर

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती है। वहीं अभिनेत्री के फैंस उनकी बेटी मालती का चेहरा देखने के लिए काफी उत्सुक दिखाई देते हैं। प्रियंका अक्सर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। माँ-बेटी को साथ में देखकर फैंस बेहद खुश हो जाते हैं।

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती की फोटो खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में नजर आ रहा है कि प्रियंका बर्फिली सड़क पर अपनी बेटी के साथ में निकली है। प्रियंका बेटी मालती संग घूमती हुई नजर आ रही है। फैंस दोनों की तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पहली बार बेटी मालती मैरी का चेहरा रिवील किया था। इस बीच शनिवार की सुबह वो बेटी के साथ घूमने निकलीं। इस दौरान प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही थी।

ऐसी दिखती है मालती

प्रियंका ने हाल ही में अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस चेहरा सबको दिखा दिया था। हाल ही में देसी गर्ल एक इवेंट में शामिल हुई थी, यहाँ उनकी बेटी के साथ कई फोटोज सामने आई थी। इस दौरान मालती वाइट टॉप के साथ क्रीम स्वेटर और मैचिंग शॉर्ट्स में नजर आई थी।

मस्ती करती हुई नजर आई थी मालती

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर हॉलीवुड वाक ऑफ़ फेम स्टार फंक्शन के दौरान का वीडियो साझा किया था, जिसमें मालती अपनी मां की गोद में मस्ती करती हुई नजर आई थी। वहीं निक अपनी स्पीच के दौरान अपनी बेटी का नाम लेते हुए नजर आए थे। मालती का फेस रिवील होने के बाद फैंस का कहना है कि मालती एक दम पिता निक जैसी दिखती है।

प्रियंका की अपकमिंग फ़िल्में

वर्कफ्रंट की बात करे तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक शानदार वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी। प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया और कैटरीना भी नजर आएंगी। अभिनेत्री लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

bollywood actressbollywood latestdesi girlpriyankaPriyanka choprashare a post
विज्ञापन