September 8, 2024
  • होम
  • प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती और निक जोनस के साथ आईं इंडिया, तस्वीरें वायरल

प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती और निक जोनस के साथ आईं इंडिया, तस्वीरें वायरल

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : March 31, 2023, 4:58 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन खबरों में बनी रहती है। हाल ही में प्रियंका ने बॉलीवुड को लेकर टिप्पणी की थी। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपने करियर के पीक पर बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड में जाने का फैसला क्यों किया था। अब प्रियंका चोपड़ा फैमिली के साथ भारत लौटी हैं। शुक्रवार को प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। प्रियंका और निक ने पहली बार पब्लिकली अपनी बेटी मालती का फेस दिखाया है।

पहली बार इंडिया आईं मालती

जन्म के बाद मालती मैरी चोपड़ा जोनस पहली बार इंडिया पहुंची है। इससे पहले इसी साल जनवरी में लॉस एंजिल्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें मालती का चेहरा नजर आया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, सिंगर निक जोनस के साथ साल 2018 में शादी के बंधन में बंधी थी। पिछले साल ही एक्ट्रेस ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती को जन्म दिया। एक्ट्रेस अच्छे से एक मां होने का फर्ज अदा करती है। बेटी के साथ घूमने से लेकर उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताने तक का प्रियंका कोई मौका नहीं छोड़ती है।

बॉलीवुड को लेकर क्या बोली थी प्रियंका

बॉलीवुड के बारे में प्रियंका का यहीं कहना है कि लोगों ने भी उनके खिलाफ गैंग बनाई थी, उन्हें धमकाया था और बाहर कर दिया था। फिल्म इंडस्ट्री की एक सेल्फ मेड वुमन को भारत छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया गया था।

प्रियंका की अपकमिंग फ़िल्में

वर्कफ्रंट की बात करे तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक शानदार वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी। प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया और कैटरीना भी नजर आएंगी। अभिनेत्री लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन