प्रीति जिंटा वापस लौटी भारत, सबसे पहले पहुंची सिद्धि विनायक मंदिर

मुंबई: प्रीती जिंटा ने अपनी फिल्मों से दर्शकों का खूब दिल जीता है। अभिनेति आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती है। प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। एक्ट्रेस भले ही अपने पति जीन गुडइनफ के साथ विदेश में रहती हो, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वहीं अब एक्ट्रेस से विदेश से मुंबई लौट आई है। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो वापस आते ही सिद्धि विनायक मंदिर पहुंची हैं।

वायरल हुआ वीडियो

प्रीति जिंटा किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हाल ही में अभिनेत्री विदेश से भारत वापस लौटी है। इंडिया वापस आने के बाद प्रीति जिंटा सबसे पहले सिद्धि विनायक मंदिर पहुंची। अभिनेत्री गणपति के दर्शन करती हुई दिखीं। इस दौरान अभिनेत्री ट्रेडिशनल लुक में नजर आई। प्रीति व्हाइट और रेड कलर के अनारकली सूट में हमेशा की तरह बेहद सुंदर नजर आ रही हैं। फैंस अभिनेत्री के इस जेस्चर को खूब पसंद कर रहे हैं।इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा- मुंबई में वापसी, वापस सिद्धिविनायक मंदिर में, वहां की आरती में शामिल होना और एक क्रूर उड़ान के बाद अच्छा महसूस करना बेहद अद्भुत है। इतने सालों बाद अभिनेत्री को देख कर उनके फैंस बहुत खुश हो गए हैं।

प्रीति के जुड़वा बच्चे

बता दें साल 2021 में प्रीति मां बनी थी। शादी के करीब 5 साल बाद सरोगेसी के जरिए 2 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी प्रीति ने 18 नवंबर 2021 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी। प्रीति अपने बच्चों के साथ अपनी सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती है।

 

Chandigarh University MMS: बाथरूम में छात्राओं का वीडियो बनाने वाली लड़की कौन है? जानिए मामले से जुड़ी हर बात

Mohali MMS Scandal: पुलिस का बड़ा खुलासा- आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना ही वीडियो बनाया, किसी और का नहीं

Tags

fakta menarik preity zintafakta preity zintafilm debut preity zintakeluarga preity zintaperjuangan preity zintapreity zintapreity zinta hitspreity zinta interviewpreity zinta moviepreity zinta movies
विज्ञापन