इंडिया लौटने के बाद दोस्तों के साथ मस्ती करती हुई दिखीं प्रीति जिंटा

मुंबई: प्रीती जिंटा ने अपनी फिल्मों से दर्शकों का खूब दिल जीता है। अभिनेत्री आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती है। प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। एक्ट्रेस भले ही अपने पति जीन गुडइनफ के साथ विदेश में रहती हो, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वहीं अब एक्ट्रेस विदेश से मुंबई लौट आई है। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

प्रीति जिंटा का मस्ती भरा वीडियो

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा हाल ही में अमेरिका से मुंबई लौटी है। भारत आने के बाद एक्ट्रेस लगातार अपने दोस्तों के साथ टाइम स्पेंट करती हुई दिखीं। इसी बीच अब वह मुंबई में दोस्तों संग बोटिंग का लुत्फ उठाती हुई नजर आई, जिसका एक वीडियो अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो में प्रीति बोट पर सवार है और मुंबई शहर में मजे लुटा रही है। इसके अलावा उनके इस वीडियो में उनकी बेस्टफ्रेंड सुजैन खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी भी दिखें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

सिद्धि विनायक मंदिर पहुंची थी अभिनेत्री

इंडिया वापस आने के बाद प्रीति जिंटा सबसे पहले सिद्धि विनायक मंदिर पहुंची थी। अभिनेत्री गणपति के दर्शन करती हुई दिखीं। इस दौरान अभिनेत्री ट्रेडिशनल लुक में नजर आई थी। प्रीति व्हाइट और रेड कलर के अनारकली सूट में हमेशा की तरह बेहद सुंदर नजर आई। फैंस ने अभिनेत्री के इस जेस्चर को खूब पसंद किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा था – मुंबई में वापसी, वापस सिद्धिविनायक मंदिर में, वहां की आरती में शामिल होना और एक क्रूर उड़ान के बाद अच्छा महसूस करना बेहद अद्भुत है। इतने सालों बाद अभिनेत्री को देख कर उनके फैंस बहुत खुश हुए।

प्रीति के जुड़वा बच्चे

बता दें साल 2021 में प्रीति मां बनी थी। शादी के करीब 5 साल बाद सरोगेसी के जरिए 2 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी प्रीति ने 18 नवंबर 2021 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी। प्रीति अपने बच्चों के साथ अपनी सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती है।

 

Chandigarh University MMS: बाथरूम में छात्राओं का वीडियो बनाने वाली लड़की कौन है? जानिए मामले से जुड़ी हर बात

Mohali MMS Scandal: पुलिस का बड़ा खुलासा- आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना ही वीडियो बनाया, किसी और का नहीं

Tags

fakta preity zintakeluarga preity zintapreity zintapreity zinta agepreity zinta babypreity zinta familypreity zinta hitspreity zinta husbandpreity zinta moviespreity zinta scenes
विज्ञापन