सेंटा बनी प्रीति जिंटा, वीडियो देख आप भी चौंक जाएंगे

मुंबई: प्रीती जिंटा ने अपनी फिल्मों से दर्शकों का खूब दिल जीता है। अभिनेत्री आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती है। प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। एक्ट्रेस भले ही अपने पति जीन गुडइनफ के साथ विदेश में रहती हो, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।बॉलीवुड सितारे क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच हाल ही में प्रीति जिंटा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो क्रिसमस की तैयारियों में जुटी दिख रही हैं। आपको बता दें, प्रीति ने अपने घर में क्रिसमस ट्री सजाया है और वो खुद सांता क्लॉज के गेटअप में दिख रही हैं। इस पोस्ट में क्रिसमस को लेकर उनकी एक्साइटमेंट साफ़ नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेत्री के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

साझा किया पोस्ट

वीडियो शेयर करते हुए प्रीति ने कैप्शन में लिखा- ‘क्रिसमस में हमेशा कुछ खास होता रहता है। साल का अंत, क्रिसमस ट्री सजाने का उत्साह और गिफ्ट की उत्सुकता, परिवारों का एक साथ आना और बर्फ का इंतजार करना। यह साल खत्म हो चुका है और नया साल शुरू होने से पहले मैं आप सभी को मैं विश करना चाहती हूं। अभिनेत्री के इस वीडियो पर फैंस के जमकर रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट में लिखा- ‘आपको भी छुट्टियों की शुभकामनाएं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

प्रीति के जुड़वा बच्चे

बता दें साल 2021 में प्रीति मां बनी थी। शादी के करीब 5 साल बाद सरोगेसी के जरिए 2 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी प्रीति ने 18 नवंबर 2021 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी। प्रीति अपने बच्चों के साथ अपनी सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

preity zintapreity zinta 2022preity zinta all songspreity zinta familypreity zinta hitspreity zinta hot songspreity zinta husbandpreity zinta imagepreity zinta interviewpreity zinta ipl
विज्ञापन