September 8, 2024
  • होम
  • Ps-1 : पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन-1 का कैसा रहा पहले दिन कलेक्शन, हिट और फ्लॉप

Ps-1 : पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन-1 का कैसा रहा पहले दिन कलेक्शन, हिट और फ्लॉप

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : October 1, 2022, 8:20 pm IST

मुंबई: मण‍िरत्‍नम की ‘पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन-1’ पहले ही दिन बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस तमिल फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की है।मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन को मिक्स रिव्यू मिले हैं। मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 1 में साउथ सुपरस्टार्स की कमाल की एक्टिंग है। आइये जानते हैं फिल्म के पहले दिन की कमाई।

फिल्म का कलेक्शन

दक्षिण राज्यों पोन्नियन सेल्वन 1 का दमदार क्रेज देखने को मिला है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने केवल तमिलनाडु में 26.85 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके अलावा कर्नाटक में 5 से 6 करोड़, केरल में 3 करोड़, तेलुगु भाषा में फिल्म ने 5.5 करोड़ और हिंदी भाषा में फिल्म ने 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह से फिल्म ने केवल इंडिया में 40 से 45 करोड़ की कुल कमाई कर ली है।
इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया में पोन्नियन सेल्वन 1 में 2.2 करोड़, यूएस और कनाडा में फिल्म ने 16.5 करोड़ कमाए। ओपनिंग डे पर फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 78 करोड़ तक हो गया है।

क्या है कहानी?

फिल्म की कहानी लेखक कल्कि कृष्ण्मूर्ति के 1955 में लिखे गए उपन्यास ‘पोन्नियन सेल्वन’ पर आधारित है जो 10वीं सदी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म ताकतवर चोल साम्राज्य के शक्ति संघर्ष की कहानी दिखाती है। इसमें कावेरी नदी के बेटे पोन्नियन सेल्वन के भारतीय इतिहास के सबसे महान शासकों में से एक राजराजा चोल बनने के संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म की ख़ास बात इसमें ऐश्वर्या राय का होना भी है। ऐश्वर्या के पहले लुक ने काफी सुर्खियां भी बटोरी थी जहां वह इस फिल्म में बतौर नंदिनी के किरदार में नजर आई।

फिल्म का बजट- 500 करोड़

खबरों की मानें तो इस फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ है। खबर तो ये भी है कि इस फिल्म के केवल ऑडियो राइट्स ही करीब 24 करोड़ में टिप्स कंपनी को बेचे गए हैं। फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल 30 सितंबर, 2022 बताई जा रही है।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

International Music Day:आज मना रहा है इंटरनेशनल म्यूजिक डे, जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन