September 8, 2024
  • होम
  • ओवरसाइज जैकेट में दीपिका को देखकर लोग उड़ा रहें हैं मजाक, बोले- गर्मी में ऐसे कपड़े

ओवरसाइज जैकेट में दीपिका को देखकर लोग उड़ा रहें हैं मजाक, बोले- गर्मी में ऐसे कपड़े

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : March 28, 2023, 7:35 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दीपिका ओवरसाइज कपड़ो में दिखाई दे रही है। अब अभिनेत्री के इस लुक को देखने के बाद यूजर्स उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं। इसके साथ ही दीपिका के इस लुक को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

आर्मी प्रिंट जैकेट में दिखीं अभिनेत्री

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि दीपिका ने ऑलिव ग्रीन को-ऑर्ड सेट के ऊपर आर्मी प्रिंट वाला जैकेट पहनी हुई है। वहीं अभिनेत्री ने इस लुक को ब्लैक गॉगल्स और हैंड बैग के साथ पूरा किया है। वहीं नो मेकअप लुक में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।

ट्रोल हुई दीपिका

सोशल मीडिया पर जहां एक तरफ फैंस दीपिका की तारीफ़ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। दीपिका ने गर्मी में जैकेट और रात में चश्मा पहना हुआ है, जिसके बाद फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने दीपिका के इस लुक को देखने के बाद कमेंट किया और लिखा- रात में काले चश्मे की क्या जरूरत है। तो वहीं एक यूजर ने लिखा – गर्मी में इतना मोटा जैकेट कौन पहना करता है।

दीपिका की प्रेम कहानी

दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी की बात की जाए तो वो बहुत दिलचस्प है। दोनों की प्रेम कहानी फिल्म रामलीला के सेट से शुरू हुई थी। वहीं इनकी पहली मुलाकात निर्देशक संजय लीला भंसाली के घर हुई थी। वहाँ दोनों ने साथ में लंच भी किया था। लंच करते वक्त दीपिका के दांतों में खाना फंस गया था। तभी रणवीर सिंह ने उन्हें कहा कि आपके दांतों में कुछ फंसा हुआ है। फिर दीपिका ने भी बड़े प्यार से कहा था कि तुम निकाल दो। बस यहीं से दोनों के दिल मिलने शुरू हो गए। आपको बता दें, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस मुलाकात को ही अपनी पहली डेट मानते हैं।

वर्कफ्रंट

दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस साल 2023 में फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख और जॉन अब्राहम के साथ नजर आई थी। इसके अलावा वो ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगी।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन