PATHAAN: लंबे समय के बाद हिट हो पाएगी शाहरुख की फिल्म, क्या कहता है टीजर?

मुंबई: PATHAAN TEASER OUT NOW : आज बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख़ खान अपना 57वां बर्थडे मना रहे हैं। उनके जन्मदिन हमेशा ही फैंस के लिए खास होता है। इसका सबूत है मन्नत के बाहर आज के दिन भीड़। आज शाहरुख के घर के आगे फैंस की भीड़ रहती हैं। फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए दूर-दूर से उनसे मिलने आते हैं। वहीं इस बार शाहरुख़ का जन्मदिन उनके फैंस के लिए और भी ज्यादा ख़ास है क्योंकि आज के दिन शाहरुख ने अपने फैंस को ख़ास तौफा दिया है।दरअसल आज उनकी फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है।

कैसा है फिल्म का टीजर

शाहरुख खान इतने सालों बाद बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। 25 जनवरी के दिन शाहरुख़ अपनी फिल्म पठान को लेकर सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म पठान का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। अब फिल्म का टीजर आ गया है। 1 मिनट 24 सेकंड के इस टीजर में शाहरुख बहुत ही अलग अंदाज में दिख रहे है, वहीं टीजर से तो साफ़ है कि इस फिल्म में दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। शुरुआत होती है, आवाज के साथ जब कुछ लोग पठान के बारे में बात कर रहे होते हैं। इतने में शाहरुख की दमदार एंट्री होती है। इस टीजर में किंग खान के अलावा दीपिका और जॉन की झलक देखने को मिली है। टीजर में शाहरुख खान की दमदार आवाज जान डालने का काम करती है।

इन फिल्मो में नजर आएंगे शाहरुख

शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से काफी सुर्खियों में है। अभिनेता की आने वाली फिल्में ‘पठान’ और ‘डंकी’ की जानकारी तो फैंस को पहले ही मिल चुकी है लेकिन अब शाहरुख खान ने अपनी नई फिल्म का नाम भी ऐलान कर दिया है, जिसे डायरेक्ट एटली कुमार कर रहे हैं। फिल्म ‘जवान’ 2 जून 2023 को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। फिल्म के टीजर से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म जबरदस्त होने वाली है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

2022 new teaser trailerbollywood teaser trailer 2022deepika padukonedeepika padukone new teaser trailerdeepika padukone pathaan teaserjohn abrahamjohn abraham new teaser trailerjohn abraham pathaan teaserpathan teaserpathan teaser 2022pathan teaser trailershah rukh khanshah rukh khan new movie teaser trailershah rukh khan pathaan teaserShahrukh KhanSRKsrk new teaser 2022srk pathaan teaserپٹھانजॉन अब्राहमपठानशाहरुख खान
विज्ञापन