पठान का अगला गाना जल्द होगा रिलीज, अरिजीत सिंह ने दी आवाज

मुंबई: शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। वहीं जहाँ फिल्म को लेकर विवाद हो रहा है। जहां फिल्म के पहले गाने यानी बेशर्म रंग ने देश भर में विवाद खड़ा कर दिया है। इसी बीच शाहरुख खान की फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज़ होने वाला है। इस बात का खुलासा खुद शाहरुख खान ने किया है। आपको जानकर ख़ुशी होगी कि फिल्म का अगला गाना अरिजीत सिंह ने गाया है। फैंस भी अरिजीत सिंह की आवाज सुनने के लिए बेताब हैं।

शाहरुख खान ने दी जानकारी

दरअसल, शाहरुख ने शनिवार को आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था। SRK ने आगे बातचीत के दौरान खुलासा किया कि पठान का अगला गाना जल्द रिलीज होगा। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि इस गाने को बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। शाहरुख खान द्वारा दी गई इस सूचना के बाद फैंस फिल्म के अगले गाने का इंतजार कर रहे हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद

विवाद शुरू हुआ 12 दिसंबर से जब पठान का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज़ हुआ, जिसमें दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की केमिस्ट्री दिखीं। वीडियो सॉन्ग में दीपिका का ग्लैमरस और बोल्ड लुक नजर आ रहा है। वहीं, गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है, जिसके बाद ये कंट्रोवर्सी शुरू हुई।

कैसा है फिल्म का टीजर

शाहरुख खान इतने सालों बाद बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। 25 जनवरी के दिन शाहरुख़ अपनी फिल्म पठान को लेकर सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म पठान का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। अब फिल्म का टीजर आ गया है। 1 मिनट 24 सेकंड के इस टीजर में शाहरुख बहुत ही अलग अंदाज में दिख रहे है, वहीं टीजर से तो साफ़ है कि इस फिल्म में दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। शुरुआत होती है, आवाज के साथ जब कुछ लोग पठान के बारे में बात कर रहे होते हैं। इतने में शाहरुख की दमदार एंट्री होती है। इस टीजर में किंग खान के अलावा दीपिका और जॉन की झलक देखने को मिली है। टीजर में शाहरुख खान की दमदार आवाज जान डालने का काम करती है।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

Boycott Pathaanboycott pathanpathaanPathaan BoycottPathaan controversypathaan moviepathaan new songpathaan rowpathaan songpathaan teaserpathaan trailerPathanpathan besharam songpathan boycottpathan controversypathan full moviepathan full movie shahrukh khanpathan moviepathan movie songpathan songpathan song besharam rangpathan teaserpathan trailershahrukh khan pathaan songshahrukh khan pathan moviesrk pathaan teaserअरिजीत सिंह ने दी आवाजपठान का अगला गाना जल्द होगा रिलीज
विज्ञापन