September 27, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • पठान: शाहरुख खान के गाने बेशर्म रंग पर BTS ने किया जमकर डांस, सामने आया वीडियो
पठान: शाहरुख खान के गाने बेशर्म रंग पर BTS ने किया जमकर डांस, सामने आया वीडियो

पठान: शाहरुख खान के गाने बेशर्म रंग पर BTS ने किया जमकर डांस, सामने आया वीडियो

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : December 22, 2022, 9:13 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर सुर्ख़ियों में हैं।फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग 12 दिसंबर को रिलीज़ हुआ था। इस गाने के आने के बाद दीपिका विवादों में घिर गई, दरअसल इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है। वहीं इस बवाल के बीच शाहरुख खान की फिल्म खतरे में फंस गई है। बवाल इतना बढ़ गया है कि लोग फ़िल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। वही अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जी हाँ! ये वीडियो BTS बेंड हैं।

BTS बैंड ने किया डांस

दीपिका के किलर मूव्ज के बाद अब कोरियन बैंड उर्फ़ बीटीएस के मेंबर्स बेशर्म रंग पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर BTS का ये वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो को देख इंडिया में बीटीएस फैंस भी खुशी से झूम रहे हैं। कोरियन बैंड के डांसर और सिंगर्स के डांस मूव्स देख फैंस बहुत खुश हो रहे हैं। साथ ही बेशर्म रंग गाना भी जबरदस्त तरीके से स्टेप्स के साथ मैच हो रहा है। यहां तक की बीटीएस का अंदाज दीपिका से भी खतरनाक लग रहा है। ऐसे में ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ पर फैंस ने बीटीएस का डांस देखा दंग रह गए। आपको बता दें, ये एक एडिटेड वीडियो है जिसे बीटीएस आर्मी यानी फैन ने बैकग्राउंड में गाना जोड़कर फैंस के साथ साझा किया।ये वीडियो बीटीएस के किसी पुराने डांस परफॉर्म की प्रेक्टिस के दौरान का है।

कैसा है फिल्म का टीजर

शाहरुख खान इतने सालों बाद बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। 25 जनवरी के दिन शाहरुख़ अपनी फिल्म पठान को लेकर सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म पठान का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। अब फिल्म का टीजर आ गया है। 1 मिनट 24 सेकंड के इस टीजर में शाहरुख बहुत ही अलग अंदाज में दिख रहे है, वहीं टीजर से तो साफ़ है कि इस फिल्म में दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। शुरुआत होती है, आवाज के साथ जब कुछ लोग पठान के बारे में बात कर रहे होते हैं। इतने में शाहरुख की दमदार एंट्री होती है। इस टीजर में किंग खान के अलावा दीपिका और जॉन की झलक देखने को मिली है। टीजर में शाहरुख खान की दमदार आवाज जान डालने का काम करती है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन