September 27, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • पठान विवाद पर कूदे फिल्म क्रिटिक, दीपिका को लेकर केआरके ने कसा तंज
पठान विवाद पर कूदे फिल्म क्रिटिक, दीपिका को लेकर केआरके ने कसा तंज

पठान विवाद पर कूदे फिल्म क्रिटिक, दीपिका को लेकर केआरके ने कसा तंज

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : December 19, 2022, 4:33 pm IST

मुंबई: पठान को लेकर विवाद दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। दरअसल फिल्म का पहला गाना 12 दिसंबर को रिलीज़ हुआ, इस गाने के रिलीज़ के बाद फिल्म विवादों में फंस गई। दरअसल इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है। वहीं इस बवाल के बीच शाहरुख खान की फिल्म खतरे में फंस गई है। बवाल इतना बढ़ गया है कि लोग फ़िल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। कुछ लोग फिल्म के पक्ष में बोल रहे हैं तो कुछ विपक्ष में। वहीं एक और शख्स शाहरुख की फिल्म का विरोध करने लगा है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि फिल्म क्रिटिक केआरके हैं।

क्या बोले केआरके

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान का पहला गाना बेशर्म गाना रिलीज़ हो चुका है, जिसपर विवाद बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इस मुद्दे पर कमाल राशिद खान कैसे टिप्पणी नहीं देते। इस बीच अब केआरके ने बेशर्म रंग गाने और दीपिका पादुकोण को लेकर तंज कसा है। केआरके ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है और लिखा- ‘मुझे याद है एक बार में दीपिका पादुकोण का प्रमोशन कर रहा था और हर रोज ट्विटर पर उन्हें किस कर रहा था। अब जब मुझे बेशर्म रंग गाने में असली दीपिका का चेहरा दिखा तो मुझे अपनी हरकतों पर अफ़सोस हो रहा है। हैभगवान, मैं भयानक दिखने वाली लड़की का प्रमोशन कैसे कर सकता हूं।’

कैसे शुरू हुआ विवाद

विवाद शुरू हुआ 12 दिसंबर से जब पठान का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज़ हुआ, जिसमें दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की केमिस्ट्री दिखीं। वीडियो सॉन्ग में दीपिका का ग्लैमरस और बोल्ड लुक नजर आ रहा है। वहीं, गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है, जिसके बाद ये कंट्रोवर्सी शुरू हुई।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags