September 27, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • पठान: बेशरम रंग पर शाहरुख खान ने की बात, दीपिका के लिए कही ये बात
पठान: बेशरम रंग पर शाहरुख खान ने की बात, दीपिका के लिए कही ये बात

पठान: बेशरम रंग पर शाहरुख खान ने की बात, दीपिका के लिए कही ये बात

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : January 19, 2023, 7:09 pm IST

मुबई: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म पठान को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। फिल्म की रिलीज़ से पहले शाहरुख ने को-एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और फिल्म के कॉन्ट्रोवर्शियल सॉन्ग बेशरम रंग के बारे में अपनी राय रखी। दीपिका की तारीफ़ करते हुए शाहरुख खान ने कहा- इस गाने को दीपिका के अलावा कोई भी स्टार इतनी ख़ूबसूरती से नहीं कर सकता है। आपको बता दें, शाहरुख खान दीपिका को अपना लकी चार्म मानते हैं।

दीपिका की हुई तारीफ़

शाहरुख खान का एक इंटरव्यू वीडियो को यश राज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में SRK ने बेशरम रंग सॉन्ग के बारे में बात करते हुए कहा – ‘बेशरम रंग जैसे गाने को करने के लिए दीपिका जैसी स्टार होना बेहद जरुरी है। जैसा कि हम जानते हैं कि दीपिका एक्शन बेहद अच्छा करती है। दीपिका एक्शन करने के लिए बेहद टफ है। ऐसा कॉम्बिनेशन दीपिका के अलावा कोई नहीं कर सकता है।’

कैसा है फिल्म का ट्रेलर

शाहरुख खान इतने सालों बाद बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। 25 जनवरी के दिन शाहरुख़ अपनी फिल्म पठान को लेकर सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म पठान का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। शुरुआत होती है, आवाज के साथ जब कुछ लोग पठान के बारे में बात कर रहे होते हैं। इतने में शाहरुख की दमदार एंट्री होती है। किंग खान के अलावा दीपिका और जॉन ने फैंस का खूब दिल जीता। बता दें , दीपिका की हॉटनेस, जॉन अब्राहम के एक्शन और विशाल-शेखर के जबरदस्त म्यूजिक ने इस फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं और फैंस को फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइट कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

कब होगी मूवी रिलीज ?

दीपिका की हॉटनेस, जॉन अब्राहम के एक्शन और विशाल-शेखर के जबरदस्त म्यूजिक ने इस फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं और फैंस को फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइट कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन